एक्सप्लोरर

Royal Enfield 450 Roadster: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड 450 रोडस्टर, ट्रायंफ स्पीड 400 से होगा मुकाबला

नई हिमालयन की तरह इसमें भी वही 452cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन और फ्रेम डिजाइन मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसमें 40hp/40Nm का आऊटपुट मिलने की संभावना है.

Upcoming Royal Enfield Bike: नई रॉयल एनफील्ड टेस्ट म्यूल की लेटेस्ट तस्वीरों की झलक मिली है, यह एक रोडस्टर है, जिसमें नए हिमालयन वाले 452cc इंजन का उपयोग किया जाएगा. यह बाइक कंपनी के लाइनअप में हिमालयन से नीचे होगी और 450cc लाइनअप के लिए ज्यादा ऑफ रोडर क्षमता के साथ आएगी. इस बाइक को पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसके लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

फीचर्स

इस बाइक का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है, इसमें कम बॉडीवर्क और एक स्टबी टेल सेक्शन है. इसके टियर ड्रॉप शेप का टैंक डिजाइन हिमालयन के बड़े टैंक से काफी अलग है. इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग है, एलईडी हेडलाइट वही है जो सुपर मीटियर 650 और हिमालयन में देखी गई है. रियर प्रोफाइल पिछला नई हिमालयन जैसा दिखता है और यह काफी स्मूथ है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक गोल यूनिट है, जो कि हिमालयन वाला नया टीएफटी डिस्प्ले या शॉटगन 650 का डिजी-एनालॉग यूनिट हो सकता है.

पावरट्रेन

नई हिमालयन की तरह इसमें भी वही 452cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन और फ्रेम डिजाइन मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसमें 40hp/40Nm का आऊटपुट मिलने की संभावना है, लेकिन रॉयल एनफील्ड अपनी रोडस्टर डिजाइन के अनुरूप गियरिंग में बदलाव कर सकती है. इसके एग्जॉस्ट हेडर पाइप के नीचे एक छोटी बैश प्लेट भी दिखाई देती है. 

हार्डवेयर

हिमालयन 450 में देखे गए शोवा यूएसडी फोर्क से अलग, इस बाइक में एक टेलीस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जो यह संकेत दे रहा है कि, यह ज्यादा बजट फ्रेंडली मॉडल हो सकता है. इसके अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन नए शॉटगन 650 में देखे गए डिजाइन से मिलता जुलता है. पिछले साल देखा गया टेस्टिंग म्यूल असिस्ट इंट्रूमेंट्स से लैस है.

यह भी पढ़ें -

जल्द लॉन्च होगी टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट, मिलेंगे कई छोटे-बडे़ बदलाव

अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च होगी नई टाटा सिएरा ईवी, जानिए स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget