एक्सप्लोरर

Mitsubishi X-Force: मित्सुबिशी ने लॉन्च की नई एक्स-फोर्स कॉम्पैक्ट एसयूवी, हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

यदि यह कार भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें फिलहाल एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.80 लाख रुपये से शुरू होती है.

Mitsubishi X-Force launched: मित्सुबिशी दुनिया भर में अपनी दमदार एसयूवी के लिए जानी जाती है. कंपनी भारत में आउटलैंडर, मोंटेरो, पजेरो और पजेरो स्पोर्ट जैसी कारों की बिक्री करती थी. हालांकि भारतीय बाजार में कंपनी स्थिति अधिक मजबूत नहीं है और यहां मित्सुबिशी की लोकप्रियता में कमी आई है.  अब जब फिएट जैसी कंपनियां भी भारत में वापसी कर रही हैं, तो मित्सुबिशी के लिए भी बाजार में कुछ उम्मीद दिख रही है और  यदि ऐसा होता है, तो नई एक्स-फोर्स कॉम्पैक्ट एसयूवी देश में कंपनी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है. यह एक 4.3 मीटर लंबी एसयूवी है जो क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा, हाईराइडर, ताइगुन, कुशाक, एस्टोर और होंडा एलिवेट जैसी कारों को टक्कर देगी. आइए जानते हैं कैसी है ये कार.

डिजाइन और लुक

मित्सुबिशी एक्स-फोर्स का डिज़ाइन परिचित लगता है, क्योंकि मित्सुबिशी एक्स-फोर्स, एक्सएफसी कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है जो पिछले साल प्रदर्शित हुई थी. यह काफी आकर्षक और आक्रामक लुक के साथ आती है. इसमें एक शानदार एसयूवी डिजाइन मिलते है. इसमें 'डायनामिक शील्ड' डिजाइन लैंग्वेज है. थ्री-डायमंड लोगो के साथ फ्रंट ग्रिल काफी बड़ा और  क्लासिक लगता है. टी-आकार के एलईडी डीआरएल सिग्नेचर काफी आकर्षक लगते हैं और वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स काफी स्मूथ हैं. इसके चंकी फॉक्स स्किड प्लेट्स और बॉडी क्लैडिंग इसे एक रग्ड लुक देते हैं और इसके निचले बंपर में फॉग लैंप भी हैं. इसके 18 इंच के बड़े अलॉय काफी आकर्षक हैं और इसका पूरा साइड प्रोफाइल किआ सेल्टोस के समान दिखता है और विंडस्क्रीन एंगल और ए-पिलर का साइज भी सेल्टोस की तरह ही है. रियर प्रोफाइल एक्सएफसी कॉन्सेप्ट के समान है और इसके स्टाइलिश एलईडी टेल लाइट सिग्नेचर के साथ इंटीरियर भी प्री-फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस मॉडल की तरह ही है. 

स्पेसिफिकेशन और इंजन 

इसमें एक 12.3 इंच का वर्टिकल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो काफी सेंसिटिव है और इसमें कुछ टच सेंसिंग शॉर्टकट बटन भी हैं. इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए और इसमें फिजिकल बटन और टॉगल हैं।  इसमें रियर एसी वेंट, यामाहा के ट्वीटर और वूफर के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, फैब्रिक-क्लैड डैशबोर्ड और अन्य ढेर सारे फीचर्स भी हैं. 

मित्सुबिशी एक्स-फोर्स कॉम्पैक्ट एसयूवी में  222 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 21-डिग्री एंगुलर अप्रोच और 35- डिग्री डिपार्चर एंगल मिलता है. इसकी लंबाई 4390 मिमी, चौड़ाई 1810 मिमी, ऊंचाई 1660 मिमी और व्हीलबेस 2650 मिमी है. इसमें 103 बीएचपी पॉवर और 141 एनएम टॉर्क वाला एकमात्र 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सीवीटी से जुड़ा है. इंडोनेशिया में शुरुआती कीमत IDR 382.5 मिलियन यानी लगभग   20.70 लाख रुपये है, जो भारत के लिहाज से अधिक महंगी है. लेकिन स्थानीय विनिर्माण और प्आकर्षक प्राइस प्वाइंट के साथ कंपनी इसे लॉन्च करके फिर से भारत में वापसी कर सकती है.

किससे होगा मुकाबला

यदि यह कार भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें फिलहाल एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.80 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें- AC Helmet for Police: चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों के आएंगे अच्छे दिन, 'एसी हेलमेट पहन करेंगे ड्यूटी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget