एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Grand Vitara: इंडोनेशिया में भी बिकेगी भारत में बनी ग्रैंड विटारा, मारुति करेगी लॉन्चिंग 

मारुति की यह कार भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा जैसी कारों से मुकाबला करती है. इन दोनों ही कारों में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Grand Vitara in Indonesia: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने पिछले साल भारत में नई एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया था. अब कंपनी इस कार को कई अन्य देशों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में मारुति ने कामराजर पोर्ट से लैटिन अमेरिकी बाजारों  के लिए अपनी इस एसयूवी कार को एक्सपोर्ट किया है. साथ ही कंपनी इस कार को इंडोनेशिया में भी लॉन्च करने वाली है. 

16 फरवरी को होगी लॉन्च

कंपनी ने नई ग्रैंड विटारा को इंडोनेशिया में टीज किया है, इस कार को 16 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया जाएगा. सुजुकी और टोयोटा आपसी सहयोग से इस कार को टोयोटा के बिदादी स्थित निर्माण संयंत्र में तैयार किया जाता है. मारुति सुजुकी पहले ही यह जानकारी दे चुकी है कि वह मध्य पूर्वी बाजारों, आसियान देशों के बाजारों, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका सहित 60 से ज्यादा देशों में इस नई कार को एक्सपोर्ट करने लिए तैयारी कर रही है. 

कैसा होगा इंजन?

ग्रैंड विटारा का इंडोनेशियन-स्पेक मॉडल काफी हद तक भारत-स्पेक मॉडल के समान होगा. हालांकि, इसमें कम क्षमता वाला टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है. भारत में, ग्रैंड विटारा एसयूवी माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ एक 1.5L K15C पेट्रोल और एक 1.5L TNGA पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड के दो इंजन विकल्पों के साथ आती है. माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन में 101bhp की पावर और 136 Nm का टार्क मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसमें कंपनी का वैकल्पिक AllGrip AWD सिस्टम भी मिलता है. 

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन

वहीं सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड वर्जन में EV, ईको, पॉवर और नॉर्मल जैसे चार ड्राइव मोड्स मिलते हैं. मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन 5,500rpm पर 92bhp की मैक्सिमम पॉवर और 4,400 rpm पर 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस सेटअप में एक सिंक्रोनस मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 79bhp और 141Nm का आउटपुट जनरेट करता है. जो कंबाइंड रूप से  115 bhp की पॉवर और 122 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें कंपनी 28 किमी/लीटर का माइलेज मिलने का दावा करती है.

किससे होता है मुकाबला?

मारुति की यह कार भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा जैसी कारों से मुकाबला करती है. इन दोनों ही कारों में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- Lamborghini: बढ़े भारत में महंगी कारों के शौकीन, साल के शुरुआत में ही बुक हुआ लैंबोर्गिनी के 2023 का पूरा स्टॉक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो
हर महीने कितनी EMI पर मिल जाएगी Toyota Innova Crysta?
हर महीने कितनी EMI पर मिल जाएगी Toyota Innova Crysta?

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget