एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki eVX: मारुति सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी की इंटीरियर डिटेल्स आई सामने, इन खूबियों से होगी लैस 

4×4 तकनीक के साथ अपडेटेड कॉन्सेप्ट की रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 400 से होगा.

Maruti Suzuki EVX Interior: मारुति सुजुकी ने 2023 ऑटो एक्सपो में eVX कॉन्सेप्ट को अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में प्रदर्शित किया था. सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने 2023 टोक्यो मोटर शो में इस कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन रेडी प्रिव्यू मॉडल को प्रदर्शित करने की घोषणा की है. इसके अलावा, इस मोटर इवेंट में न्यू जेनरेशन सुजुकी स्विफ्ट कॉन्सेप्ट को भी प्रदर्शित किया जाएगा. मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में ईवीएक्स कांसेप्ट के इंटीरियर का खुलासा नहीं किया था. लेकिन इस बार सुजुकी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर की तस्वीरें जारी की हैं और इन तस्वीरों से अधिक विकसित और प्रोडक्शन नियर मॉडल के बाहरी हिस्से का भी पता चलता है.

डाइमेंशन

सुजुकी ने यह भी पुष्टि की है कि ईवीएक्स कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल 4×4 तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. नई सुजुकी ईवीएक्स की लंबाई 4300 mm, चौड़ाई 1800 mm और ऊंचाई 1600 mm है. इसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की रेंज मिलने का दावा किया जा रहा है. 

सुजुकी ईवीएक्स इंटीरियर

कांसेप्ट मॉडल के विपरीत, मारुति सुजुकी ईवीएक्स का इंटीरियर काफी फ्यूचरिस्टिक प्रतीत होता है और यह प्रोडक्शन मॉडल में देखने को नहीं मिलेगा. यह डुअल-टोन इंटीरियर के साथ आता है और अधिकांश डैशबोर्ड को बेज स्कीम में तैयार किया गया है. डैशबोर्ड के आसपास कहीं भी कोई फिजिकल बटन नहीं है. इसमें वर्टिकल स्टैक्ड एयर-कॉन वेंट हैं, जबकि टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील में अब मीडिया और अन्य कार्यों के लिए टच पैनल है. स्टीयरिंग व्हील के ठीक पीछे एक बड़ी टचस्क्रीन लगाई गई है, जो इंफोटेनमेंट के साथ-साथ इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. सेंट्रल कंसोल और गियरबॉक्स सेलेक्टर नई नेक्सन EV से प्रेरित है. 

फीचर्स और रेंज

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में स्पोर्टी बकेट सीटें हैं जो डुअल-टोन ब्लैक और बेज रंग में तैयार की गई हैं. आगे और पीछे की सीटें एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ आती हैं. प्रोडक्शन-रेडी मॉडल अलग-अलग सीटों के विकल्प के साथ आएगा. नए मॉडल में ADAS तकनीक मिलने की उम्मीद है. हालांकि, डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है. मारुति सुजुकी ईवीएक्स कॉन्सेप्ट 60kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस था, जिसमें 550 किमी तक की रेंज मिलने की संभावना है. 4×4 तकनीक के साथ अपडेटेड कॉन्सेप्ट की रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 400 से होगा.

यह भी पढ़ें :- मात्र 72 हजार रुपये में घर ला सकते हैं नई केटीएम 390 ड्यूक, जानिए क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget