एक्सप्लोरर

नई Maruti Suzuki Dzire खरीदना क्या है फायदे का सौदा? कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस जानें सब

Maruti Suzuki Dzire 2024: मारुति सुजुकी ने नए डिजाइन और फीचर्स वाली डिजायर को लॉन्च कर दिया है. अगर आप इस कार को खरीदने का सोच रहे हैं तो एक बार इस कार के रिव्यू पर नजर मार लीजिए.

Maruti Suzuki Dzire 2024: भारत में डिजायर चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. जब भी डिजायर की बात आती है, यह हमेशा से ही एक बेहतरीन सेडान के रूप में जानी जाती रही है. इस बार मारुति सुजुकी ने कुछ ऐसा किया है जोकि बिल्कुल अलग है. नई डिजायर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसने क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली यह मारुति सुजुकी की पहली कार बन गई है. 

मारुति डिजायर नए डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आई है. इस गाड़ी के फ्रंट और रियर दोनों जगह एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है. गाड़ी में 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कार की शेप पहले से ज्यादा फ्लोइंग और बेहतर है.  9-इंच का टचस्क्रीन अब बड़ा है और स्टीयरिंग को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है. हालांकि डायल्स स्विफ्ट की तरह हैं लेकिन डिजिटल न होने के बावजूद भी ये क्लियर हैं. डैशबोर्ड डिजाइन में क्लीन और सिंपल है. इसके साथ ही स्टोरेज भी काफी अच्छा है. 


नई Maruti Suzuki Dzire खरीदना क्या है फायदे का सौदा? कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस जानें सब

Maruti Suzuki Dzire के फीचर्स

इसके साथ ही सबसे इम्प्रेसिव चीज यही है कि इस बार डिजायर में सनरूफ फीचर और एचडी डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है. 360 डिग्री कैमरा फीचर बड़ी सेडान में नहीं पाया जाता है. इसके साथ ही कार में क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. स्पेस की बात की जाए तो यह पहले की ही तरह है लेकिन ज्यादा पुरानी डिजायर से ज्यादा आरामदायक सीट्स हैं. 


नई Maruti Suzuki Dzire खरीदना क्या है फायदे का सौदा? कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस जानें सब

यह कार चार वेरिएंट में ऑफर की गई है, जिसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट शामिल हैं. इस गाड़ी की लंबाई की बात की जाए, तो मारुति ने इस कार को 4 मीटर की रेंज में ही रखा है. नई डिजायर की लंबाई 3995 mm और चौड़ाई 2450 mm है. इस गाड़ी में 163 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है. इसके साथ ही ये कार 382 लीटर के बूट-स्पेस के साथ आई है.

क्या नई Dzire खरीदना है फायदे का सौदा? 

कीमत की बात करें तो नई डिजायर 6.79 लाख रुपये के शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च की गई है. ये कार चार वेरिएंट के साथ आई है. इसके टॉप-एंड AMT वेरिएंट की कीमत 10.14 लाख रुपये है. 

पावरट्रेन की बात की जाए तो इस गाड़ी में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी जुड़ा हुआ है और यह कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि नई मारुति डिजायर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.79  kmpl और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 25.71 kmpl का माइलेज देती है. 

इस कार का रिव्यू करने के बाद पता चलता है कि डिजाइन, सेफ्टी, स्पेस, फीचर्स और एफिशिएंसी के मामले में यह कार एक परफेक्ट च्वॉइस है लेकिन इंजन की बात की जाए तो यह लास्ट जनरेशन के डिजाइन की तुलना में पहले जितना पावरफुल नहीं है. 

यह भी पढ़ें:-

Skoda Kylaq vs Tata Nexon: किसे खरीदना है फायदे का सौदा? कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस जानें सब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026 में होगा बड़ा SUV धमाका, लॉन्च होंगी 2 दमदार Hybrid SUVs
Diwali 2026 में होगा बड़ा SUV धमाका, लॉन्च होंगी 2 दमदार Hybrid SUVs
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget