एक्सप्लोरर

सस्ती होगी Land Rover Defender! भारत में शुरू होगी लोकल असेंबली, कीमतों में आएगी गिरावट

Defender Prices In India: लैंड रोवर अब Defender SUV को भारत में स्थानीय रूप से असेंबल करेगी. इससे इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से कम हो सकती है, आइए जानें इसका बाजार पर असर क्या होने वाला है.

Land Rover Defender: लैंड रोवर डिफेंडर भारत में लग्जरी SUV सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है, अब जल्द ही भारतीय बाजार में स्थानीय रूप से असेंबल की जाएगी. जिसके बाद इसकी कीमत में बड़ी कटौती हो सकती है और यह 1 करोड़ से कम में उपलब्ध हो सकती है.

Land Rover पहले ही अपने दो प्रमुख मॉडल-Range Rover और Range Rover Sport को भारत में असेंबल कर रही है. इनके कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है. अब कंपनी Defender के कुछ वेरिएंट को भी स्थानीय असेंबली प्लांट में तैयार करने जा रही है, जिससे इसकी कीमतें काफी हद तक कम हो सकती हैं.

कितनी हो सकती है कीमत में कटौती?

अगर हम पिछले मॉडलों से तुलना करें, तो Range Rover में 56 लाख रुपये तक की कीमत में कमी आई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Defender की कीमत में भी 20 लाख रुपये तक की कटौती हो सकती है. इससे इसका स्टार्टिंग प्राइस 1 करोड़ से नीचे आ सकता है.

बिक्री और लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी

Land Rover Defender भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी SUV बन चुकी है. अब तक 5,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. स्थानीय असेंबली शुरू होने के बाद इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, खासतौर पर उन ग्राहकों के बीच जो इस प्रीमियम SUV को ज्यादा किफायती कीमत पर खरीदना चाहते हैं.

क्या सभी वेरिएंट होंगे स्थानीय?

बड़ी बात ये है कि Defender Octa वेरिएंट को भारत में असेंबल नहीं किया जाएगा. स्थानीय असेंबली फिलहाल केवल कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स तक ही सीमित रहेगी. कंपनी से आधिकारिक जानकारी अभी आना बाकी है, जिससे और स्पष्टता मिलेगी.

बाजार पर क्या होगा असर?

Defender पहले से ही अपनी श्रेणी में एक बेंचमार्क SUV बन चुकी है. अगर इसकी कीमत 80 लाख रुपये से शुरू होती है, तो यह Hyundai Tucson, Fortuner Legender और Jeep Meridian जैसी कई अन्य SUVs को सीधी टक्कर दे सकती है. इससे भारत के लग्जरी SUV सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता (FTA) चर्चा में रहा है, लेकिन यह स्थानीय असेंबली पर लागू नहीं होता. इसका मतलब है कि Defender की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण पूरी तरह से भारत में ही असेंबली होना है, न कि कोई international tax relief है.

ये भी पढ़ें; टोयोटा ने लॉन्च कर दी 467KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV, लुक से लेकर फीचर्स तक सब कुछ है जबरदस्त, जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget