एक्सप्लोरर

Volvo की पहली इलेक्ट्रिक कार कैसी है, 40 मिनट में जाएगी 80% चार्ज जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

भारत में XC40 12-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और एक पावर्ड ड्राइवर-को ड्राइवर सीट के साथ आएगी.

स्वीडिश कार निर्माता वॉल्वो ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल XC40 रिचार्ज को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. इससे पहले मार्च 2021 में अनवील किया गया था, XC40 रिचार्ज की प्री-बुकिंग जून 2021 में खोली गई थी, हालांकि, कोविड -19 महामारी और सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया था. अब, वोल्वो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्टेड मॉडल के साथ यह निश्चित है कि कंपनी जल्द ही XC40 रिचार्ज लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है. हाल ही में वोल्वो इंडिया की वेबसाइट पर प्रदर्शित, वोल्वो XC40 रिचार्ज की कीमत 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है.

कुछ मामूली बदलावों को छोड़कर, इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने ICE के जैसी दिखती है. वोल्वो XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी 19 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आएगी है. बाहर की तरफ इसमें वॉल्वो लोगो और एलईडी हेडलैम्प्स के साथ एक व्हाइट-फिनिश पैनल होगा.

केबिन के अंदर की बात करें तो भारत में XC40 12-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, वायरलेस फोन चार्जिंग और एक पावर्ड ड्राइवर और को ड्राइवर सीट के साथ आएगी.

XC40 रिचार्ज ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी वोल्वो के कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (CMA) पर पहले के XC40 मॉडल पर बेस है. इंजन की बात करें तो यह 150 kW ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आएगी जो 402 hp की पावर और 660 Nm का टार्क जेनरेट करेंगी. कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक मोटर्स को 78 kWH लिथियम-आयन बैटरी से बिजली मिलती है जो 150kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 0-80 तक चार्ज होने में लगभग 40 मिनट का समय लेती है.

वोल्वो का दावा है कि XC40 रिचार्ज की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है और यह 418 किमी की रेंज ऑफर करती है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी महज 4.9 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वोल्वो XC40 रिचार्ज का लॉन्च होने के बाद मुकाबला ऑडी ई-ट्रॉन, मिनी कूपर एसई, मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी और जगुआर आई-पेस के साथ होने वाला है.

यह भी पढ़ें: कार में अगर लगा है ये सामान तो हो जाएं सावधान, कट सकता है 5,000 रुपये का चालान

यह भी पढ़ें: जीप मेरेडियन से लेकर ट्रायम्फ टाइगर तक अगले सप्ताह लॉन्च होने वाली हैं ये कार और बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget