एक्सप्लोरर

Car Under 4 Lakh: जेब का बजट कम है तो इन कारों पर कर सकते हैं विचार, माइलेज भी है शानदार

Budget Cars: देश में मौजूद सबसे किफायती कारों की बात करें तो, मारुति की आल्टो800, आल्टो के10 और डेटसन की रेडी-गो इस लिस्ट में पहले खड़ी है.

Top Three Low Price Cars: भारत में बजट कारों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है. क्योंकि ये कारें न केवल लोगों के बजट में भी आ जाती हैं, बल्कि माइलेज के मामले में भी ये कारें अच्छा प्रर्दशन करती हैं. अगर आप भी ऐसी ही किसी कार की तलाश में हैं. तो हम आपको तीन किफायती बजट वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

मारुति आल्टो800

ये कार देश की सबसे सस्ती और बेस्ट सेलिंग कार है. ये कार अपनी कीमत और फीचर्स की वजह से कार खरीदने वालों की पसंद बन जाती है. इस कार को आप 3,39000 रुपये की शुरूआती कीमत (एक्स शोरूम) में अपने घर ले जा सकते हैं. इस कार में आपको पांच वैरिएंट का विकल्प भी मिलता है, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल सबसे किफायती है. माइलेज के मामले में ये सस्ती कार बड़ी और महंगी कारों को भी पीछे छोड़ देती है. कंपनी के दावे के अनुसार पेट्रोल इंजन पर ये कार 22.05 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. साथ ही सुरक्षा के लिए आपको कार में दो एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस (ABS) और ईबीडी (EBD), सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मौजूद हैं. इस कार में आपको  सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध है.

आल्टो के10

मारुती ऑल्टो 800 के बाद ग्राहक इस कार को भी काफी पसंद करते हैं. हाल ही में लॉन्च नई के10 कार की शुरूआती कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गयी है. ये कार कुल छह वैरिएंट (स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई प्लस, वीएक्सआई एजीएस और वीएक्सआई प्लस एजीएस) के साथ बाजार में उपलब्ध है. इस कार में आपको 998cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 24.39 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो इस कार के सबसे सस्ते वैरिएंट में रियर डोर चाइल्ड लॉक, हाई स्पीड अलर्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस (ABS) और ईबीडी (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. इसके अलावा कार में मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है.

डेटसन रेडी-गो

सबसे किफायती कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर निसान की डेटसन रेडी-गो भी है. इस कार की शुरूआती  कीमत 3.97 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. इस कार में ए, टी, टी ऑप्शनल, टी ऑप्शनल 1.0 L और एएमटी वैरिएंट उपलब्ध हैं. इस कार में 800cc इंजन, ABS, ईबीडी, ड्राइवर एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ओवर स्पीड वार्निंग, रियर पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर्ड बंपर जैसे फीचर्स दिए जाते हैं. ये कार 20.71 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें-

Two-Wheeler Riding Tips: अगर टू-व्हीलर राइडिंग है आपकी परमानेंट सवारी, तो सर्दियों के लिए ये टिप्स हैं जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget