एक्सप्लोरर

5 Rating Cars in India: मजबूत कार लेने का है प्लान तो, पावरफुल और सेफ्टी फीचर्स से लोड इन फाइव स्टार रेटिंग कारों पर कर सकते हैं विचार

Safe Cars: अब कारों में एसी, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ सेफ्टी फीचर्स भी उतने ही जरूरी हो गए हैं, हादसे के समय सेफ्टी फीचर्स ही लोगों की जान बचाने में कारगर होते हैं.

अब लोग कौन-सी कार खरीदेंगे ये अब इस बात पर ज्यादा निर्भर करने लगा है कि उस कार के सेफ्टी फीचर्स क्या हैं. अब लोगों का ध्यान सुरक्षित कारों की तरफ ज्यादा जा रहा है. बात जब सुरक्षित कारों की हो तो इस लाइन में आगे खड़ीं है टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी देसी कंपनियां, जिन्होंने हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स वाली कारें लॉन्च की हैं.

महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा पंच:

सबसे सुरक्षित कारों कि बात करें तो भारत में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा पंच को सबसे सुरक्षित कारों में गिना जाता है. इन दोनों कारों को Global NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है. साथ ही एडल्ट ऑक्यूपेंट और चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटिगेरी में भी इन कारों को ज्यादा नंबर मिले हैं. कार क्रैश टेस्ट के दौरान इन दोनों कारों को सामने और बगल से जोर की टक्कर कर इनका क्रैश टेस्ट किया गया, जिसमें इनके अंदर बैठे डमी एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन टेस्ट के दौरान सेफ रहे. और यही वजह है कि टाटा पंच और महिंद्रा एक्सयूवी700 अपने-अपने सेगमेंट में अच्छी सेल होने वालीं कार हैं. साथ ही ये कार फीचर्स और लुक के मांमले में भी किसी से पीछे नहीं हैं.

टाटा और महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी:

टाटा नेक्सॉन भारत में एसयूवी सेगमेंट की टॉप सेलिंग कार रही है इस कार को भी ग्लोबल एनकैप कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.  इसके साथ साथ टाटा कि ही प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज कार को भी ग्लोबल एनकैप कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी300 भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली एसयूवी कार है. बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए अब कारों में एसी, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ सेफ्टी फीचर्स भी उतने ही जरूरी हो गए हैं, क्योंकि ये हादसे के समय सेफ्टी फीचर्स ही लोगों की जान बचाने में कारगर होते हैं और भारत की ये दोनों कंपनियां (टाटा मोटर्स और महिंद्रा) कारों के सेफ्टी फीचर्स को लेकर मार्केट में अपनी अलग पहचान बना चुकीं हैं.

इसे भी पढ़ें-

Mahindra Scorpio: बाजार में आते ही हाथों-हाथ बिकने लगी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक, बिना इन्तजार किये तुरंत मिल रही डिलीवरी

Upcoming Electric Car: साल 2023 में लॉन्च होने वाली Citroen C3 इलेक्ट्रिक कार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जाने इसमें क्या कुछ है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget