एक्सप्लोरर

Nissan X-TRAIL: भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी प्री फेसलिफ्ट निसान एक्स-ट्रेल, अगले साल हो सकती है लॉन्च!

इसमें लेदर कवर्ड सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब के साथ डैशबोर्ड, पियानो ब्लैक फिनिश में एयर वेंट और दरवाजे के पैनल पर कार्बन फाइबर एलिमेंट्स जैसे फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर दिया गया है.

Nissan X-Trail in India: हाल ही में भारत में निसान एक्स-ट्रेल को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, इसे 2024 में भारतीय बाजार में लांच किया जा सकता है. कंपनी ने पिछले साल भारत में ज्यूक, कश्काई और एक्स-ट्रेल को लॉन्च करने के इरादे का खुलासा किया था. एक्स-ट्रेल का टेस्टिंग म्यूल पूरी तरह से अनकवर्ड था.

प्री फेसलिफ्ट निसान एक्स-ट्रेल भारत में देखी गई

देखी गई एक्स-ट्रेल, इसका नया मॉडल नहीं है, जिसे हाल ही में यूएसए में 2024 निसान एक्स-ट्रेल के रूप में लॉन्च किया गया है. भारत के चेन्नई में देखा गया यह प्रोटोटाइप फोर्थ जेनरेशन एक्स-ट्रेल का प्री-फेसलिफ्ट वर्जन है. एक्स-ट्रेल के साथ, निसान भारत में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी. इसका मुकाबला हुंडई टकसन, फॉक्सवैगन टिगुआन और सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस से होगा. X-Trail को CBU रूट के जरिए भारत में लाया जाएगा. इसे करीब 35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. 

डिजाइन

निसान एक्स-ट्रेल काफी सिंपल और बेहतर दिखती है. इसमें क्रोम गार्निश के साथ प्रमुख ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ स्मूथ एलईडी हेडलैंप और ट्रैपेज़ॉइडल फॉग लैंप हाउसिंग शामिल हैं. एसयूवी में खास व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, ब्लैक आउट पिलर, विंडो लाइन पर क्रोम गार्निश, रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना और 17 इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील दिए गए हैं. पीछे की ओर खास फीचर्स में क्रोम गार्निश के साथ शार्प टेल लैंप और नए डिजाइन का बम्पर शामिल है. इसकी लंबाई 4,690 मिमी लंबा, चौड़ाई 1,820 मिमी और ऊंचाई 1,740 मिमी और इसका व्हीलबेस 2,705 मिमी है. एक्स-ट्रेल को 5-सीट और 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन दोनों में पेश किया जाएगा. इसमें पर्याप्त बूट स्पेस होगा और फोल्डेबल सीटों के साथ बड़ा स्पेस मिलेगा. पीछे के दरवाजे 80° तक खुलते हैं. 

फीचर्स

निसान एक्स-ट्रेल में लेदर कवर्ड सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब के साथ डैशबोर्ड, पियानो ब्लैक फिनिश में एयर वेंट और दरवाजे के पैनल पर कार्बन फाइबर एलिमेंट्स जैसे फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर दिया गया है. अन्य मुख्य फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग कॉलम और डुअल-ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी शामिल हैं. साथ ही ADAS तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है. 

निसान एक्स-ट्रेल पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

MY2024 निसान रॉग और 2024 निसान एक्स-ट्रेल फेसलिफ्ट में एकमात्र 1.5L पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें एक वेरिएबल टर्बो है, जो 201 bhp की पॉवर और 305 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, साथ ही 204 bhp और 330 Nm आऊटपुट वाला माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट भी मौजूद है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर FWD मिलता है, जबकि AWD ऑप्शनल है. एक्स-ट्रेल में 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.5-लीटर पेट्रोल का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक कार, जानिए कब होगी लॉन्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget