एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: यहां जानिए अपकमिंग महिंद्रा थार 5-डोर से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

महिंद्रा 2024 की पहली तिमाही में XUV300 फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी. वहीं थार 5-डोर की बात करें तो भारतीय बाजार में 2024 के मध्य तक आने की उम्मीद है.

Upcoming Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा ने 2023 की शुरुआत में थार 3-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी का रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन पेश किया था. कंपनी पिछले कुछ सालों से महिंद्रा थार 5-डोर की टेस्टिंग कर रही है और अब यह बाजार में आने वाली है. आइए आज हम इस एसयूवी की 10 खास बातों के बारे में जानते हैं. 

डुअल-टोन इंटीरियर

महिंद्रा थार 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी 3-डोर मॉडल के समान डैशबोर्ड लेआउट के साथ आएगी. इसमें गोल आकार के एयर-कॉन वेंट, ग्रैब हैंडल और बाएं एयर-कॉन वेंट के नीचे एक मेटल बैज प्लेट मिलेगी. 3-डोर थार में ऑल-ब्लैक कलर स्कीम के स्थान पर, महिंद्रा थार 5-डोर डुअल-टोन ब्राउन और ब्लैक कलर स्कीम के साथ आएगी. सीट अपहोल्स्ट्री और डोर पैनल सहित केबिन के विभिन्न हिस्सों पर भी समान पेंट स्कीम मिलने की उम्मीद है.

बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

3-डोर मॉडल 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है. 5-डोर वाले मॉडल में बेहतर यूजर-इंटरफ़ेस के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलने की उम्मीद है. यह इंफोटेनमेंट यूनिट एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और नेविगेशन को सपोर्ट करेगा.

हार्ड रूफ 

मौजूदा थार 3-डोर 2 रूफ ऑप्शंस के साथ आती है; एक फाइबर-ग्लास हार्ड टॉप और एक कैनवास सॉफ्ट-टॉप. दोनों में रूफ लाइनर की कमी है. थार 5-डोर मेटल रूफ के साथ सॉफ्ट फैब्रिक रूफ लाइनर के साथ आएगी. 

सिंगल-पेन सनरूफ

सॉफ्ट फैब्रिक रूफ लाइनर के साथ थार 5-डोर में एक पॉपुलर सिंगल-पेन सनरूफ मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी लगेज रैक और छत पर लगे साइकिल रैक जैसे एक्सेसरीज सामान भी पेश कर सकती है.

मिल सकता है अलग नाम

आधिकारिक लॉन्च से पहले, महिंद्रा ने थार 5-डोर के लिए सात अलग-अलग नामों को ट्रेडमार्क किया है. कंपनी ने थार आर्मडा, सेंचुरियन, सवाना, ग्लैडियस, कल्ट, रॉक्स और रेक्स को ट्रेडमार्क किया है. उम्मीद है कि महिंद्रा इसके लिए आर्मडा नाम का विकल्प चुन सकता है.

लंबा व्हीलबेस

थार 5-डोर का डाइमेंशन 3-डोर मॉडल की तुलना में बड़ी होगी. यह ऑफ-रोडर ज्यादा प्रैक्टिकल होगी, क्योंकि इसमें 5-डोर होंगे. पीछे के दरवाजे और बड़े बूट स्पेस के लिए इसके व्हीलबेस को 300 मिमी तक बढ़ाया गया है.

अलग सस्पेंशन सेटअप

3-डोर वर्जन एक इंडिपेंडेंट डबल विशबोन फ्रंट सस्पेंशन के साथ सामने की तरफ कॉइल ओवर डैम्पर्स के साथ और पीछे की तरफ कॉइल ओवर डैम्पर्स के साथ एक मल्टीलिंक सॉलिड रियर एक्सल के साथ आता है. यह सस्पेंशन सेटअप बेहतर ऑफ-रोड कैपेसिटी देता है. बेहतर स्टेबिलिटी  के लिए थार 5-डोर में स्कॉर्पियो एन का पेंटा-लिंक सस्पेंशन मिलने की संभावना है.

ज्यादा पॉवरफुल इंजन

थार 5-डोर में स्कॉर्पियो-एन वाले इंजन ऑप्शन भी मिल सकते हैं. इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन होंगे, जो क्रमशः 370Nm/380Nm के साथ 200bhp और 370Nm/400Nm के साथ 172bhp की पॉवर जनरेट करेंगे. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक शामिल होगा. यह लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी के 4×2 या 4×4 ड्राइवट्रेन ऑप्शंस के साथ आने की उम्मीद है.

डिजाइन अपडेट

थार 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी कुछ स्टाइलिंग बदलावों और ज्यादा बेहतर इंटीरियर के साथ आएगी. जबकि थार 3-डोर में एक साधारण 6-स्लैट ग्रिल है, थार 5-डोर में 6-स्लैट ग्रिल मिलने की संभावना है. इसमें एलईडी लाइटिंग सिस्टम के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप और एलईडी टेल-लैंप शामिल हैं. एसयूवी बिल्कुल नए 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ आएगी.

लॉन्च डिटेल्स

महिंद्रा 2024 की पहली तिमाही में XUV300 फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी. वहीं थार 5-डोर की बात करें तो भारतीय बाजार में 2024 के मध्य तक आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- कोहरे के मौसम में जरूर अपनाएं ये ड्राइविंग टिप्स, कम हो जाएगी दुर्घटना की संभावना

Upcoming SUVs in 2024: अगले साल भारत में कई नई एसयूवी लॉन्च करेंगी हुंडई और किआ, देखें क्या कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget