एक्सप्लोरर

15 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये सेडान, जानिए किसमें क्या है खास और क्यों पसंद कर रहे भारतीय

बेहतर एक्सीलेरेशन और फ्यूल इकॉनोमी का फायदा सेडान को भारतीय खरीदारों के बीच लोकप्रिय बनाता है.

आरामदायक राइड क्वालिटी और ज्यादा स्टोरेज के लिए खरीदी गई सेडान कई कारणों की पेशकश करती है कि लोग अभी भी उन्हें भारत में क्यों पसंद करते हैं. बेहतर एक्सीलेरेशन और फ्यूल इकॉनोमी का फायदा सेडान को भारतीय खरीदारों के बीच लोकप्रिय बनाता है. इसे ध्यान में रखते हुए हमने भारत में टॉप 5 सेडान कारों की एक लिस्ट तैयार की है जिसे आप 15 लाख रुपये से कम में खरीद सकते हैं.

Skoda Slavia
लोकलाइज MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनी स्लाविया स्कोडा की पहली मेड-इन-इंडिया सेडान है. इसकी लंबाई 4,541 मिमी, चौड़ाई 1,752 मिमी और ऊंचाई में 1,487 मिमी है. सेडान का व्हीलबेस 2,651mm है. इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन शामिल है जो 113hp की पावर 178Nm का टॉर्क और 1.5-लीटर TSI इंजन 148hp की पावर 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 521 लीटर के बूट स्पेस के साथ, स्लाविया को तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में पेश किया गया है. अंदर की तरफ, सेडान एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, 8-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मायस्कोडा कनेक्ट टेक्नोलॉजी, पुश स्टार्ट / स्टॉप बटन, क्रूज़ कंट्रोल और एंबियंट लाइटिंग से लैस है. इसकी कीमत 10.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Honda City
होंडा सिटी को एक वाइड फ्रंट ग्रिल के साथ स्मार्ट तरीके से स्टाइल किया गया है जिसमें सिग्नेचर होंडा लोगो, फ्रंट में फुल एलईडी हेडलैंप और जेड-सेप के 3 डी रैप-अराउंड एलईडी टेल-लैंप हैं. सिटी इंटीरियर में 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एम्बिएंट लाइटिंग है. होंडा सिटी के लिए दावा किए गए माइलेज के आंकड़े 17.8 किमी/लीटर- 24.1 किमी/लीटर हैं. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 121PS की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 1.5-लीटर डीजल इंजन 100PS की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं. इसकी कीमत 9.33 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी सियाज को चार ट्रिम्स - सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि Ciaz 20.04 से 20.65 kmpl का माइलेज देती है. सियाज के इंटीरियर में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, कीलेस एंट्री और रियर एसी वेंट्स शामिल हैं. सेफ्टी फीचर्स में रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और हिल-होल्ड के साथ ईएसपी हैं. मारुति सियाज केवल बीएस 6 1.5-लीटर K15B इंजन के साथ आती है जो 150PS की मैक्सिमम पावर और 138Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी कीमत 8.67 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Volkswagen Vento
9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध, वोक्सवैगन वेंटो को दो ट्रिम्स - हाईलाइन और हाईलाइन प्लस में पेश किया गया है. वेंटो में एक  1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 110PS की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ऑप्शनल 6-स्पीड एटी के ऑप्शन के साथ एक 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड के रूप में आता है. कंपनी का दावा है कि फॉक्सवैगन वेंटो का माइलेज 16.35kmpl और 17.69kmpl है. वेंटो के फीचर्स में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा शामिल हैं.

Hyundai Verna
स्लीक फ्रंट प्रोफाइल और स्पोर्टी एलिगेंस के साथ Hyundai Verna चार ट्रिम्स - E, S+, SX और SX (O) में उपलब्ध है. Verna तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है. 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120PS की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115PS की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 1.5-लीटर डीजल इंजन 115PS की पावर 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड एटी और 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं. फीचर्स की बात करें तो Verna में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, रियर पार्किंग सेंसर और EBD के साथ ABS मिलता है. Hyundai का दावा है कि Verna 17.7-25 kmpl तक का माइलेज देती है. इसकी कीमत 9.32 लाख रुपये  एक्स शोरूम से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: मारुति और हुडई की इन पुरानी कारों को भारत में खूब खरीद रहे लोग, जानिए किसकी क्या है खासियत

यह भी पढ़ें: भारत में महंगी हो गई ये बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, ये रहीं नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget