एक्सप्लोरर

Ola Electric Car का ऐसा होगा डिजाइन, ये हैं खास बातें

Ola Electric Car: Ola कंपनी 2023 तक एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है. इस कार को ओला की फ्यूचर फैक्ट्री में बनाए जाने की उम्मीद है. आइए इसकी कुछ खास बातें जानते हैं.

Ola Electric Car Design Concept: Ola ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1-प्रो से खूब नाम कमाया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की है. अब इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही है. ओला अपनी इलेक्ट्रिक कार तैयारी कर रही है. ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार को टीज किया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार कैसी दिखेगी.

निसान लीफ ईवी से इंस्पायर्ड है कार!
ओला इलेक्ट्रिक कार की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक हैचबैक संभावित रूप से सस्ती और व्यावहारिक इलेक्ट्रिक व्हीकल हो सकती है. ओला इलेक्ट्रिक कार डिजाइन एक इलेक्ट्रिक हैचबैक की याद दिलाता है. ऐसा लगता है कि यह कार निसान लीफ ईवी से इंस्पायर्ड है. यह फाइव डोर के साथ आ सकती है. इसमें कॉम्पैक्टनेस के बावजूद केबिन के अंदर बहुत सारे ग्लास पैनल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

टेस्ला के डिजाइन से भी प्रभावित लगती है कार
ईवी दिग्गज टेस्ला कथित तौर पर एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक पर काम कर रही है, जो टेस्ला मॉडल 3 की जगह अमेरिकी ब्रांड की सबसे सस्ती कार होगी. टेस्ला की छोटी हैचबैक के कई रेंडरिंग इंटरनेट पर सामने आए हैं. ओला इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन भी उसी के अनुरूप दिखती है. ऐसा लगता है कि ओला इलेक्ट्रिक डिजाइनर टेस्ला के डिजाइन से प्रभावित हैं.

ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे

एक कॉम्पैक्ट लेकिन बड़ा केबिन
आने वाली ओला इलेक्ट्रिक कार के कॉम्पैक्ट केबिन के साथ आने की उम्मीद है, जबकि टीज की गई तस्वीर में केबिन नहीं दिखा है. इसमें एक टैब जैसा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जा सकता है. साथ ही इसमें स्पोर्टी सीटें मिलने की उम्मीद है. 360-डिग्री ग्लास पैनल यात्रियों को स्पेसियस वाइब प्रदान करेगा.

और क्या हो सकता है खास?
ओला इलेक्ट्रिक कार के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स के साथ आने की उम्मीद है. यह कार क्लीन शीट डिजाइन के साथ आ सकती है. डिजाइन कॉन्सेप्ट में कार डोर के हैंडल नहीं दिखते हैं. हालांकि, उत्पादन मॉडल अधिक सभ्य तरीके से आएगा. कार में पट्टी के रूप में आकर्षक एलईडी टेललाइट्स दिखाई दे रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget