एक्सप्लोरर

Maruti Celerio और WagonR में कौन बेहतर? जानें- कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

New Celerio vs WagonR: मारुति सुजुकी सेलेरियो, वैगनआर से थोड़ी सी महंगी है. इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि वैगनआर 4.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

New Celerio Vs WagonR Comparison: अगर आप नई मारुति सुजुकी सेलेरियो (New Maruti Suzuki celerio) या वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) को लेकर कंफ्यूज हैं कि इन दोनों गाड़ियों में से कौन सी कार आप खरीद कर अपने घर ले जाएं तो आज हम आपको इन दोनों कारों के बारे में बहुत कुछ जानकारी देने वाले हैं. हम आपको इन दोनों गाड़ियों की कीमत, इनके फीचर्स, इनके स्पेसिफिकेशन्स, सब कुछ बताएंगे. उम्मीद है कि यह सारी जानकारी हासिल करने के बाद आप यह तय कर सकेंगे कि कौन सी कार ज्यादा बेहतर है.

फीचर्स (Celerio & WagonR Features)
ये दोनों गाड़ियां इक्विपमेंट की लंबी लिस्ट के साथ आती हैं. इनमें स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, कीलेस एंट्री, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, मैनुअल एचवीएसी, पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रियर सीट के लिए 60:40 स्प्लिट और बहुत कुछ मिलता है. हालांकि सेलेरियो ऊंचाई-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, ड्राइवर दरवाजे के लिए सेंसर के साथ वैगनआर पर बढ़त बनाती है.

स्पेसिफिकेशन्स (Celerio, WagonR Specifications)
Celerio में नया K10C इंजन है, जिसमें 5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT विकल्प आते हैं, इसके अलावा सेलेरियो हिल-होल्ड असिस्ट के विकल्प के साथ आती है. सेलेरियो के 1.0 लीटर ऑप्शन में बेहतर प्रदर्शन और माइलेज देने के लिए डुअल जेट, डुअल वीवीटी और आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम है. नई Celerio 26.68 kmpl का उच्च माइलेज देती है. वहीं, वैगनआर 2 इंजन विकल्पों- 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ आती है. इसके साथ ही यह फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के विकल्प के साथ भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो वैगनआर 5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT के साथ आती है. इसमें हिल-होल्ड फंक्शन नहीं है.

सेलेरियो और वैगनआर की कीमत (Celerio & WagonR Prices)
मारुति सुजुकी सेलेरियो (Celerio), वैगनआर (WagonR) से थोड़ी सी महंगी है. सेलेरियो की कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि वैगनआर की कीम 4.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. सेलेरियो एमटी की कीमत 6.44 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि एटी की कीमत 6.94 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. WagonR का टॉप-स्पेक वेरिएंट 1.2L इंजन के साथ आता है, जिसकी कीमत 5.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Embed widget