एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई Kia Sonet X-Line SUV, जानें कीमत और खासियत

कंपनी ने Sonet X-Line के 1.0 T-GDi पेट्रोल 7DCT वैरिएंट की कीमत 13,39,000 रूपये (एक्स-शोरूम), वहीं 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 6AT वैरिएंट की कीमत 13,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है.

Kia Sonet X-Line: दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी किआ इंडिया (Kia India) ने देश मे अपनी नई अर्बन कम्पैक्ट एसयूवी किआ सॉनेट एक्स लाइन (Kia Sonet X-Line) को लॉन्च कार दिया है. बता दें कि यह नई SUV किआ सॉनेट का टॉप एन्ड वैरिएंट है. इसे 'एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर कलर' में उतारा गया है, जिससे यह कार और भी प्रीमियम लगती है.

कीमत और बुकिंग

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Sonet X-Line के 1.0 T-GDi पेट्रोल 7DCT वैरिएंट की कीमत 13,39,000 रूपये (एक्स-शोरूम), वहीं 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 6AT वैरिएंट की कीमत 13,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह नई SUV को मौजूदा टॉप वैरिएंट सॉनेट जीटीएक्स+ की जगह लेगी. बुकिंग की बात करें तो इस कार को देशभर में किआ इंडिया के सभी अधिकृत डीलरशिप पर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.

कितनी है अलग?

इस नई SUV में ब्लैक हाई ग्लॉस (R16-40.64 सेमी (16") के साथ नये क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि सोनेट एक्स-लाइन का ओवरऑल केबिन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर है. इंजन की बात करें तो इसे 1.0 T-GDi पेट्रोल इंजन 7DCT कॉन्फिगरेशन के साथ और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 6AT कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है.

Kia Sonet X-Line Look and Design

कंपनी ने Kia Sonet X-Line को रेगुलर सोनेट जीटी लाइन की तुलना में कई एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स के साथ पेश किया है.डिजाइन की बात करें तो, सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल और रियर में स्किड प्लेट्स को पूरी तरह से नये रूप में पेश किया गया है. टाइगर नोज ग्रिल में अब ब्लैक हाई ग्लॉस ट्रीटमेंट देखने को मिल जायेगा, वहीं रियर स्किड प्लेट्स में डार्क हाइपर मेटल एक्सेंट देखने को मिलता है. किआ सॉनेट जीटीएक्स+ की तुलना में अन्य अपग्रेड्स की बात की जाये तो के मुकाबले सॉनेट एक्स-लाइन में टर्बो-शेप्ड मैस्कुलिन पियानो ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट्स के साथ डार्क हाइपर मेटल एक्सेंट, डार्क क्रोम फॉग लैंप गार्निश, एलईडी टर्न सिग्नल के साथ आउटसाइड मिरर, साइड डोर में मेटल गार्निश एक्सेंट, सिल्वर ब्रेक कॉलिपर्स, शार्क फिन एंटीना मैट ग्रेफाइट और पियानो ब्लैक डुअल मफलर इसके डिजाइन मे देखने को मिलता है. बता दें कि एसयूवी में एक X-Line एम्बलेम भी देखने को मिलता है.

Kia Sonet X-Line Cabin and Interior

इस न्यू लॉन्च कार के केबिन की बात करें तो इसमें ऑरेंज स्टिचिंग के साथ चमड़े की स्पोर्ट्स सीटें दी गयी हैं. साथ ही एक एक्स-लाइन लोगो, चमड़े से लिपटे डी-कट स्टीयरिंग व्हील, ऑरेंज स्टिचिंग और लोगो के साथ-साथ एक प्रीमियम ब्लैक हेडलाइनर भी देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें :-

MG Gloster vs Jeep Meridian: नई एडवांस एमजी ग्लोस्टर का एक अन्य विकल्प भी है बाजार में मौजूद, खरीदने से पहले एक बार जरूर करें विचार

OLA S1 Electric Scooter: शुरू हो गई Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, 7 सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget