एक्सप्लोरर

Jeep Compass: जीप ने फिर बढ़ाया अपनी कंपास एसयूवी के दाम, जानें कितनी हुई महंगी

कंपनी ने कम्पास एसयूवी के नाइट ईगल वेरिएंट को इसी साल के शुरुआत में पेश किया था. कंपास के 4X2 नाइट ईगल वेरिएंट की कीमत ₹22.30 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है.

Jeep Compass price hiked: जीप इंडिया (Jeep India) ने पिछले तीन महीनों में दूसरी बार अपनी जानी मानी एसयूवी कंपास (Jeep Compass) के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है. इस एसयूवी की केवल स्पोर्ट डीजल 2.0 वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में 35,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. अभी इसी वर्ष अप्रैल माह में जीप ने अपने कंपास एसयूवी के दामों को 25 हजार रुपए तक बढ़ाया था. यह अमेरिकी कार कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी है. कीमतों में इजाफे के बाद अब जीप कंपास के बेस वेरिएंट के लिए नई कीमत 18.39 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है. तो वहीं इसका टॉप एंड वेरिएंट ट्रैलहॉक अब 31.32 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में मिलेगा.

2017 में हुई थी लॉन्च

जीप ने 2017 में कंपास एसयूवी को भारतीय बाजार में पहली बार उतारा था. यह दो तरह के इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है. पहला 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन है तो वहीं दूसरा 2.0 लीटर का डीजल इंजन. यह एसयूवी पांच प्रकार के ट्रिम्स में आती है. इसका टॉप एंड ट्रेलहॉक 4X4 मॉडल, डीजल इंजन से लैस है, जिसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिलता है जो अधिकतम 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम टॉर्क जनरेट करता है.

इसी साल आया है नया वेरिएंट

कंपनी ने कम्पास एसयूवी के नाइट ईगल वेरिएंट को इसी साल के शुरुआत में पेश किया था. कंपास के 4X2 नाइट ईगल वेरिएंट की कीमत ₹22.30 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. इसके डीजल इंजन वाले वेरिएंट में 2.0-लीटर का मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. इसके साथ ही दूसरे इंजन ऑप्शन में 1.4-लीटर मल्टीएयर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. बाजार में इस एसयूवी के मुकाबले में Hyundai Tucson, Citroen C5 Aircross, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan जैसी कारें उपलब्ध हैं.

जीप कम्पास नाइट ईगल का डिजाइन

जीप ने कंपास नाइट ईगल को अंदर और बाहर से बेहद शानदार और बोल्ड ग्लॉसी ब्लैक लुक दिया है. इसका नाइट ईगल थीम नाम देने का कारण इसमें ग्रिल रिंग्स, ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक रूफ रेल्स और ब्लैक विंग मिरर्स का होना है. जीप कम्पास नाइट ईगल वैरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील ग्रिल, रूफ रेल जैसे, ग्रिल रिंग फीचर्स मिलते हैं. कार के इंटीरियर को भी ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है. फीचर्स के बात करें तो इसमें आपको जीरो कॉम्प्रोमाइज सेफ्टी, जीप के सिग्नेचर ड्राइविंग डायनेमिक्स और अपडेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :-

Toyota Hyryder Vs Hyundai Creta: कौन किस पर होगी भारी? देखें कम्पेरिजन

Mansoon Driving Tips: इन जरुरी टिप्स को अपनाकर बारिश में आसानी से करें ड्राइविंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget