एक्सप्लोरर

Mansoon Driving Tips: इन जरुरी टिप्स को अपनाकर बारिश में आसानी से करें ड्राइविंग

अच्छे टायर हर मौसम और ड्राइविंग परिस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इन पर जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है.

Top 5 Tips On Monsoon Driving: देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है, और इस मौसम में यदि आप भी अपनी कार को लेकर किसी छोटे या बड़े टूर पर निकलने वाले हैं, तो आपको अपनी कार का खास ख्याल चाहिए. क्योंकि बारिश के कारण कार के कई हिस्से अपना काम ठीक से नहीं करते जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी परेशानियों से बचने के लिए यहां दिए जा रहे कुछ टिप्स को फॉलो जरूर करें.

वाइपर की करें जांच

बारिश के मौसम में कार के वाइपर्स बहुत उपयोगी होते हैं इसलिए फ्रंट और रियर दोनों ओर के वाइपर्स की एक बार सर्विस करा लें. बारिश के समय पानी को साफ करने के लिए वाइपर्स का उपयोग किया जाता है, जिससे ड्राइवर को रोड पर देखने में सुविधा होती है. अगर आपके कार का वाइपर ब्लेड ठीक से काम नहीं कर रहा तो एक्सीडेंट होने का भी खतरा बना रहता है, इसलिए कार वाइपर्स को हमेशा दुरुस्त रखें और यदि आवश्यक हो तो उन्हें बदलवा लें.

टायर

अच्छे टायर हर मौसम और ड्राइविंग परिस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इन पर जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है. कहीं भी अपनी गाड़ी को लेकर निकलने से पहले अपने टायरों के खांचों की जांच अवश्य करें, क्योंकि ये टायरों से अतिरिक्त पानी को दूर करते हैं और सड़क के साथ टायर के बढ़िया ग्रिप को बनाने में मदद करते हैं. यदि आपके कार के टायर घिस गए हों तो इन्हें लेकर निकलने से पहले जरूर बदलवा लें, क्योंकि खराब टायर बारिश में अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं.

ब्रेक चेक करें

ब्रेक भी कार का एक महत्त्वपूर्ण अंग है और इसको दुरुस्त रखना भी बेहद जरूरी है. पानी के कारण कार के ब्रेक्स की पकड़ कुछ कमजोर हो जाती है और ऐसे में आपको अपनी कार के ब्रेक्स की नियमित रूप से जांच कराते रहना चाहिए और साथ ही ओवर स्पीडिंग से भी परहेज करना चाहिए. ब्रेक कमजोर होने की स्थिति में ब्रेक पैड चेंज करवाना बेहतर विकल्प होता है.

बैटरी की स्थिति की करें जांच 

बारिश के मौसम अपने गाड़ी की बैटरी की जांच करके ही घर से निकलें. क्योंकि की यदि बैटरी ने बीच सफर में आपका साथ छोड़ दिया तो आपको गाड़ी बीच रास्ते से निकालने में बेहद परेशानी हो सकती है. बारिशों के नमी भरे मौसम में बैटरी के चार्ज टर्मिनलों पर डीकम्पोजिंग मटीरियल उभर आता है जिससे चार्ज पार्टिकल्स का ट्रांसमिशन नहीं हो पाता. इससे कार को स्टार्ट करने में दिक्कतें हो सकती हैं. यदि आपके कार की बैटरी में भी ऐसी समस्या है तो उसे बदलवा लें या अच्छे से रिपेयर करवाएं.

कार सर्विस

बरसात में कार की सर्विस कराना बेहद जरूरी होता है. जिससे यदि कार के किसी पुर्जे में समस्या हो तो उसे पहले ही ठीक किया जा सके साथ ही कार को हमेशा कंपनी के सर्विस सेंटर में ही सर्विस कराना चाहिए. इससे आपको बरसात में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें :-

टेस्टिंग के दौरान नजर आई Toyota Land Cruiser LC300, जानें कब होगी लॉन्च

Scrambler बाइक लेने का है प्लान? तो ये है 5 बेस्ट ऑप्शन, कीमत 1.49 लाख से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget