एक्सप्लोरर

Hyundai Upcoming Car: अर्टिगा और कारेंस को टक्कर देने के लिए हुंडई तैयार, 7-सीटर कार कर सकती है लॉन्च

इस कार की टक्कर भारतीय कार बाजार में मौजूद मारुति अर्टिगा और किआ की कार कारेंस से होगी. अब ये देखना दिलचप होगा कि हुंडई अपनी कार की कीमत बाकी दोनों कंपनियों की कार के मुकाबले क्या रखेगी.

भारतीय कार बाजार में हुंडई मारुति के बाद सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारें हुंडई की ही हैं. जिनमे i20 और क्रेटा का जादू तो लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है. और कंपनी भी अपने ग्राहकों की मांग के अनुसार अपने कार के मॉडल्स में अपडेट्स करती रहती है. ख़बरों की मानें तो कंपनी जल्द ही अपनी MPV लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की आने वाली 7-सीटर कार का नाम स्टरगेजर होगा. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस कार को अच्छे फीचर्स के साथ और किफायती दामों में पेश कर सकती है.

इंजन:

ऐसी उम्मीद की जा रही है की इस MPV कार में कंपनी 1.5L फोर सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल-इंजन का प्रयोग कर सकती है. जो 113 bhp की मैक्सिमम पावर और 144 Nm का पीक-टॉर्क जेनेरेट करेगा. साथ ही इस कार को एक और इंजन के विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है. जो 1.5L का टर्बो डीजल-इंजन हो सकता है और ये इंजन 113 bhp की पावर के साथ 250 Nm का पीक-टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम होगा.

कार का साइज़:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ये 7-सीटर MPV सेगमेंट की कार अर्टिगा से ज्यादा साइज़ की हो सकती है. जानकारी के मुताबिक ये कार 4.5 m लंबी हो सकती है और इसका व्हील बेस 2.79 m का हो सकता है. वहीं अर्टिगा की लंबाई 4,396 mm और व्हील बेस 2,740 mm है.

इन कारों को देगी टक्कर:

इस कार की टक्कर भारतीय कार बाजार में मौजूद मारुति अर्टिगा और किआ की कार कारेंस से होगी. अब ये देखना दिलचप होगा कि हुंडई अपनी कार की कीमत बाकी दोनों कंपनियों की कार के मुकाबले क्या रखेगी.

यह भी पढ़ें:-

Scorpio-N: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुरू की Scorpio-N की डिलीवरी, आप इसकी खूबियों से वाकिफ हैं क्या?

Cars in the World: दुनिया में कितनी है कारों की संख्या? जानकर आपके पैरो के नीचे से जमीन खिसक जाएगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget