एक्सप्लोरर

Car Tips: पहली बार खरीदने जा रहे हैं कार? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

First Time Car Buyers: हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लाए हैं, जो गाड़ी पसंद करने में आपके लिए मददगार साबित होंगी.

Tips For First Time Car Buyers: आज के दौर में कार लोगों की जरूरत हो गई है. लोग अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार कार खरीदतें हैं. दिन प्रतिदिन कारों के नए-नए मॉडल और वेरिएंट भी आ रहे हैं. ऐसे में कार पसंद करना काफी मुश्किल वाला काम हो जाता है, क्योंकि बाजार में आ रहे नए-नए मॉडलों को लेकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. ऐसे में अगर कोई शख्स पहली बार कार खरीद रहा हो तो वह और ज्यादा कंफ्यूज हो सकता है. ऐसी स्थिति में कभी-कभी हम कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर जाते हैं, जिसका बाद में खामियाजा भुगतना पड़ता है. ऐसे में इससे बचने के लिए हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लाए हैं, जो गाड़ी पसंद करने में आपके लिए मददगार साबित होंगे.

बजट का रखें खास खयाल
कार खरीदते समय बजट तय करना बेहद महत्वपूर्ण होता है. शो रूम में अलग-अलग मॉडल की कार होती हैं, जिनकी कीमत में काफी ज्यादा अंतर हो सकता है. इसलिए अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले एक बजट तय करें. यह देख लें कि आप कार पर कितना पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके दूसरे खर्चों पर कोई असर ना पड़े.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

सीटिंग कैपेसिटी 
कार लेने से पहले यह निश्चित कर लें कि आपके परिवार के हिसाब से कितनी सीटिंग कैपेसिटी की कार अच्छी रहेगी. परिवार बड़ा है तो 7 सीटर और अगर छोटा है तो 5 सीटर कार का विकल्प चुन सकते हैं. क्योंकि, यदि परिवार में लोग ज्यादा हैं और आपने 5 सीटर कार ले ली तो कहीं आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा की दृष्टि से कार लेते समय एयरबैग पर जरूर ध्यान दें, क्योंकि एयरबैग दुर्घटना के समय काफी मददगार साबित होते हैं. यह आपको हादसे में गंभीर चोट से बचाते हैं. इससे आप और आपका परिवार सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं. इसीलिए कार खीरदते समय सेफ्टी फीचर्स का खास ख्याल रखें. इसके अलावा बेहतर एनकैप रेटिंग वाली कार लेना ही सुरक्षित होता है. 

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

माइलेज और मेंटेनेंस
दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई को देखते हुए कार खरीदते समय माइलेज और मेंटेनेंस की जानकारी करना बेहद जरूरी होता है. कार में सर्विस और हर साल इंश्योरेंस समेत अन्य मेंटेनेंस से जुड़े कामों पर खर्चा होता है. इसके साथ ही, माइलेज जरूर देख लें. कार का माइलेज अच्छा होता है, तो यह आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं डालता.

कार की पूरी रिसर्च करें
कोई भी कार खरीदें, उसके बारे में पूरी रिसर्च करें. कौन सी कार लेनी है, कितने पैसे खर्च करने चाहिए, कार का माइलेज कितना है, रिव्यू कैसे हैं, कितना मेंटेनेंस खर्च है, ऐसी तमाम बातें जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहता है. यह सब आप इंटरनेट के जरिए भी जान सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget