एक्सप्लोरर

इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग ने ली बुजुर्ग की जान, वापस बुलाए गए 2000 वाहन

हैदराबाद में प्योर ईवी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की यूनिट्स को रिकॉल किया है.

बीते दिनों हैदराबाद के पास निजामाबाद में प्योर ईवी स्कूटर की बैटरी में आग लगने की एक घटना सामने आई थी, जिसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी. इसके बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को रिकॉल किया है. इससे पहले भी तेलंगाना और तमिलनाडु में कंपनी से स्कूटर्स में आग की घटनाएं सामने आई थीं और इसी स्थिति के बीच अब कंपनी ने लगभग 2,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को वापस बुलाया है. बता दें कि प्योर ईवी भारत में ETrance, EPluto और ETryst जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है.

इससे पहले हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक के इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी आग लगी थी और कंपनी ने 3,000 से ज्यादा यूनिट्स को वापस बुला लिया था. इसके बाद हाल के दिनों में आग की घटनाओं के कारण अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को वापस बुलाने वाली प्योर ईवी दूसरी कंपनी हो गई है. कंपनी के स्कूटर में गुरुवार को आग लगी थी. यह हादसा हैदराबाद के पास निजामाबाद में हुआ था. 

प्योर ईवी स्कूटर की बैटरी में अचानक आग लग गई थी, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई थी. हादसा तब हुआ था, जब स्कूटर को घर में चार्ज किया जा रहा था. घटना में तीन सदस्य भी घायल हुए थे. प्योर ईवी ने घटना पर खेद जताते हुए रिकॉल प्रक्रिया शुरू की है. रिकॉल की गई इकाइयों में ETrance+ और EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. 

प्योर ईवी की ओर से बयान में कहा गया है कि रिकॉल के जरिए वाहनों और बैटरियों की गहन जांच की जाएगी. बयान में कहा गया कि कंपनी, अपने डीलरशिप नेटवर्क के जरिए से सभी ग्राहकों तक पहुंचेगी.

कंपनियों पर गिर सकती है गाज
आग लगने की घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ा रुख अपनाया है. गडकरी ने एक बयान में कहा कि गठित विशेषज्ञ पैनल की रिपोर्ट आने के बाद चूक करने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget