एक्सप्लोरर

Keeway India: यूरोपियन कंपनी Keeway ने भारत में लॉन्च किए 3 शानदार टू-व्हीलर, आज से बुकिंग शुरू

Keeway India: यूरोप बेस्ड टू-व्हीलर कंपनी Keeway ने आज भारत में तीन टू-व्हीलर मॉडल पेश कर अपने सफर की शुरुआत की है. इनकी ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है.

Keeway India New Vehicle Launch: हंगरी की दोपहिया ब्रांड, टू-व्हीलर कंपनी Keeway ने आज से भारत में अपने सफर की शुरुआत की है. आज एक इवेंट में कंपनी ने भारतीय बाजार में तीन टू-व्हीलर मॉडल- K-Light 250 क्रूजर मोटरसाइकिल, Vieste 300 मैक्सी-स्कूटर और Sixties 300i स्कूटर लॉन्च किए. कीवे का स्वामित्व QJ समूह के पास है, जिसके पास बेनेली ब्रांड भी है. कीवे इस साल के आखिर तक भारत में पांच और मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इन बाइक्स को यहां असेंबल किया जाएगा. वहीं आज लॉन्च किए गए वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है. 

इनकी 10,000 रुपए से बुकिंग कर सकते हैं. वहीं 26 मई से इन टू-व्हीलर मॉडल्स की टेस्ट ड्राइव शुरू होगी और मई के आखिर या जून की शुरुआत से डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी. हालांकि, कीवे ने अभी तक लॉन्च हुए तीनों टू-व्हीलर्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते तक कीमतें सामने आ सकती हैं. 


Keeway India: यूरोपियन कंपनी Keeway ने भारत में लॉन्च किए 3 शानदार टू-व्हीलर, आज से बुकिंग शुरू

कीवे के-लाइट 250V 
K-Light 250 एक 250cc की क्रूजर मोटरसाइकिल है. ये वी-ट्विन इंजन और बेल्ट ड्राइव सिस्टम के साथ लॉन्च होने वाली पहली बाइक है. भारत में इसकी सीधी टक्कर रॉयल इनफील्ड, येजदी रोडस्टर और बेनेली इम्पीरियल से होगी. 


Keeway India: यूरोपियन कंपनी Keeway ने भारत में लॉन्च किए 3 शानदार टू-व्हीलर, आज से बुकिंग शुरू

कीवे वीएस्टे 300 
कंपनी का दूसरा  मॉडल  Vieste 300 एक मैक्सी-स्कूटर है. ये चार एलईडी प्रोजेक्टर और डीआरएल के साथ एक स्पोर्टी डिजाइन के साथ आता है. ये स्कूटर भी बिना चाबी के फोब के साथ आता है, जबकि इसमें 278cc का लिक्विड कूल्ड फोर-स्ट्रोक इंजन है, जो 6500 आरपीएम पर 18.7HP और 6000 आरपीएम पर अधिकतम 22Nm का टॉर्क देता है. इशके अन्य फीचर्स में 12 लीटर का फ्यूल टैंक, कॉन्टिनेंटल बेल्ट ड्राइव सिस्टम, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर और डुअल-चैनल ABS हैं. इसका मुकाबला यामाहा एरॉक्स 155 और बीएमडब्लू C400 GT से होगा. 


Keeway India: यूरोपियन कंपनी Keeway ने भारत में लॉन्च किए 3 शानदार टू-व्हीलर, आज से बुकिंग शुरू

कीवे सिक्सटीज 300i 
Keeway का तीसरा प्राडक्ट Sixties 300i एक रेट्रो क्लासिक स्कूटर है. रेट्रो लुक के लिए इसमें हेक्सागोनल हेडलाइट और स्प्लिट सीट मिलती हैं. ये स्कूटर 1960 के दशक से प्रेरित है, इसलिए इसके नाम में भी यह झलकता है. इसमें 278cc का इंजन है जो 6500 rpm पर 18.7HP और 6000 rpm पर अधिकतम 22Nm टॉर्क विकसित करता है. इसके साथ-साथ इसमें फुल-एलईडी हेडलाइट, मल्टी-फंक्शन इग्निशन स्विच, डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक भी शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें-

CRISIL Report: देश में बढ़ने लगी है महंगे वाहनों की मांग, आखिर क्यों है छोटी और सस्ती कारों की बिक्री घटने की आशंका? 

Royal Enfield नहीं, ये बनीं 1000cc वाली भारत की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget