एक्सप्लोरर

BMW के साथ मिलकर TVS पेश करेगी इलेक्ट्रिक बाइक, देखें क्या है कंपनियों का प्लान

BMW Motorrad India ने नए जी 310 आरआर को देश में लॉन्च कर दिया है. यह अपाचे आरआर 310 का रीवैज वेरिएंट है जो TVS और BMW के पार्टनरशिप के तहत विकसित होने वाला चौथा उत्पाद है.

TVS Electric Bike: मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motors) के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एम. सुदर्शन वेणु ने कुछ महीने पहले यह बताया था कि कंपनी 'नए प्लेटफॉर्म और फ्यूचर टेक्नोलॉजी' के साझा विकास के मद्देनजर BMW Motorrad के साथ अपनी सहभागिता का विस्तार करेगी. बीएमडब्ल्यू मोटरराड (BMW Motorrad) कंपनी के एक सीनियर रिप्रेजेंटेटिव ने बताया है कि कंपनी वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार के लिए TVS  के साथ उच्च प्रदर्शन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक बाइक को डेवेलप करने पर विचार कर रही है.

ऐसे बाइक्स के निर्माण में जर्मन मोटरसाइकिल ब्रांड अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन क्षमताओं जबकि टीवीएस अपनी कम लागत वाली निर्माण और सप्लाई चेन क्षमताओं इस्तेमाल करेगी. यह योजना दोनों कंपनियों के मध्य पार्टनरशिप के तहत कार्य करेगी. BMW Motorrad ने यूएस और यूरोपीय बाजारों में CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए पहले ही अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है. अब कंपनी भारत के साथ ही अन्य बाजारों में इलेक्ट्रिक बाइक के सेगमेंट में अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होंगे ग्लोबल मार्केट में बड़े हिस्सेदार

BMW Motorrad के कस्टमर, ब्रांड और सेल के वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन रीफ ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के भविष्य को लेकर मनीकंट्रोल को बताया कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स भविष्य में हमारे वैश्विक हिस्सेदारी का एक बड़ा भाग हो जाएंगे. यूरोप में हमने ई स्कूटर को लॉन्च करके इसके बाजार मांग के पैमाने को समझने की कोशिश की  है, और यदि एक बार जब हम पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं (ई-स्कूटर में) को समझ लेते हैं, तो हम यूरोप में भी आक्रामक रूप से बड़ी ई-मोटरबाइकों के साथ जल्द शामिल हो जाएंगे.”

दोनों कंपनियों के लिए मूल्यवान साबित होगी साझेदारी 

सुदर्शन वेणु ने पिछले साल कहा था, “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समेत वैकल्पिक समाधानों के माध्यम से इस सफल साझेदारी को ईवीएस और अन्य नए प्लेटफार्मों तक विस्तारित करने से अवसर पैदा होंगे. ग्लोबल मार्केट के लिए आधुनिक तकनीक और प्रोडक्ट, दोनों कंपनियों के लिए मूल्यवान साबित हो सकते हैं.”

BMW ने भारत में लॉन्च की ये बाइक्स

BMW Motorrad India ने नए जी 310 आरआर को देश में लॉन्च कर दिया है. यह अपाचे आरआर 310 का रीवैज वेरिएंट है जो कि टीवीएस और बीएमडब्ल्यू के पार्टनरशिप के तहत विकसित होने वाला चौथा उत्पाद है. इस पार्टनरशिप के तहत अन्य तीन उत्पाद टीवीएस अपाचे आरआर 310, बीएमडब्ल्यू जी 310 आर, और जी 310 जीएस पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें :-

Electric Vehicles लेने का बना रहे हैं प्लान? तो ये हैं 2 बढ़िया विकल्प, 132 किमी की रेंज के साथ दमदार फीचर्स 

BMW G 310 RR: कंपनी ने भारत में लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, कीमत 2.85 लाख रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget