एक्सप्लोरर

बेनेली ने पेश की नई 2022 Benelli Leoncino 250, जानें क्या मिलेगा खास

2022 Benelli Leoncino 250: Benelli ने अपनी नई Leoncino 250 से पर्दा उठा दिया है. इसके लेटेस्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं.

2022 Benelli Leoncino 250 Revealed: Benelli ने अपनी नई Leoncino 250 से पर्दा उठा दिया है. इसे 2022 Benelli Leoncino 250 मॉडल कहा जा रहा है. इस लेटेस्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं. 2022 बेनेली लियोनसिनो 250 में नया एलईडी हेडलैम्प दिया गया है, जिसने बाइक के फ्रंट लुक को बिल्कुल नया रूप दे दिया है. इसके अलावा, मोटरसाइकिल को नए ग्राफिक्स दिए गए हैं.

फीचर्स
मोटरसाइकिल में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टर्न सिग्नल, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट, अलॉय व्हील, सिंगल-पीस सीट और एक रियर टायर हगर दिया गया है, जिस पर लाइसेंस प्लेट होल्डर फिट होता है. लियोनसिनो 250 की सस्पेंशन के लिए 41 mm USD फ्रंट फोर्क और रियर में मोनो-शॉक दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Car Into Electric Cars: पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कैसे बदलवाएं? इतना आएगा खर्च

ब्रेकिंग के लिए इसमें 240 mm रियर डिस्क और 280 mm फ्रंट डिस्क दिया गया है. इसमें आगे और पीछे दोनों में क्रमशः 110/70 और 150/60 टायरों के लिए 17-इंच एल्यूमीनियम एलॉय व्हील दिए गए हैं. हालांकि, कंपनी के इसके इंजन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है. बता दें कंपनी ने इसे यूरोपीय बाजार के लिए पेश किया है.

इंजन
2022 Benelli Leoncino 250 में पहले की तरह ही 250cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 9,250 rpm में 25.4 bhp और 8,000 rpm पर 21 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट कर सकता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. हालांकि, यह इंजन EURO 5 उत्सर्जन मानक वाला है.

यह भी पढ़ें- Automatic Car: नई ऑटोमैटिक कार लेनी है तो ये हैं आपके पास ऑप्शन, कीमत मात्र 4.96 लाख रुपये से शुरू

कीमत
बाजार में इसका मुकाबला Husqvarna Svartpilen 250 और Vitpilen 250 कैफे-रेसर से हो सकता है. यूरोप में 2022 बेनेली लियोनसिनो 250 की कीमत €3,740 (लगभग 3.2 लाख रुपये) हो सकती है. हालांकि, भारत में मोटरसाइकिल की कीमत और उपलब्धता से संबंधित कोई विवरण फिलहाल कंपनी की ओर से नहीं दिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget