एक्सप्लोरर

ये हैं देश के बेस्ट 125cc स्कूटर्स, पावरफुल परफॉरमेंस के साथ बेहतर माइलेज का भरोसा

अगर आप एक दमदार और बेहतर माइलेज वाले स्कूटर की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: देश में स्कूटर मार्केट काफी पॉपुलर हो चुका है, हर जरूरत और बजट के हिसाब से आपको स्कूटर्स की रेंज मिल जायेगी, लेकिन अगर आप एक दमदार और बेहतर माइलेज वाले स्कूटर की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Suzuki Access 125 

अपने 125cc स्कूटर सेगमेंट में Suzuki का Access 125  स्कूटर काफी भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इसका डिजाइन और परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं. बात इंजन की करें तो Suzuki Access 125 में नया 125 cc का BS6 इंजन दिया है जो कि 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जोकि पुराने वर्जन की तुलना में 0.2 Nm ज्यादा है. इस स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की कीमत 67,100 रुपये से शुरू होती है. TVS Ntorq 125 TVS का Ntorq 125  स्कूटर अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. यूथ को यह सबसे ज्यादा पसंद आता है. Ntorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. कीमत की बात की जाए तो TVS Ntorq 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69,975 रुपये है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें  कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं और इसमें फुल डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है. Honda Activa 125

125cc सेगमेंट में होंडा का एक्टिवा 125 काफी लोकप्रिय स्कूटर है. इंजन की बात करें तो Honda Activa 125 में 124 cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 8 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.  इसमें होंडा ईको टेक्नोलॉडी (HET) और होंडा एनहास्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं. कंपनी ने इस स्कूटर में अब नए ACG स्टार्ट सिस्टम के साथ एक वन-टच फंक्शन जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है. Honda Activa 125 में LED हेडलैंप, LED पॉजिशन लाइट्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मेटल बॉडी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस स्कूटर की कीमत 68 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये के बीच है.

Yamaha Fascino 125

Yamaha का Fascino 125 FI BS6 काफी स्टाइलिश स्कूटर है. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,230 रुपये हो गई है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

Honda Dio

स्टाइलिश स्कूटर सेगमेंट में होंडा का Dio भी अपने डिजाइन की वजह से काफी लोकप्रिय है. इसमें 110cc HET BS-VI PGM-FI इंजन लगा है, यह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम के साथ है. इसके अलावा इसमें  फुल डिजिटल स्पीडोमीटर  दिया है. इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए इसमें साइड इंडिकेटर प्लस इंजन कट ऑफ की सुविधा मिलती है. इसमें 12 इंच के फ्रंट व्हील और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए गये है. बात कीमत की करें तो इसके स्टैण्डर्ड की वेरिएंट 59,990 रुपये है, जबकि इसके डीलक्स वेरिएंट की कीमत 63,340 रुपये है.

यह भी पढ़ें 

कार जैसे फीचर्स और दमदार इंजन के साथ आ रही है Ducati की नई सुपर बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget