एक्सप्लोरर

Vat Savitri Vrat Puja 2025: वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनें अपनी राशि अनुसार साड़ी

Vat Savitri Vrat Puja 2025: वट सावित्री व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाएं नए वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं. इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों वाली साड़ी पहनेंगी तो बहुत शुभ और लाभदायक होगा.

Vat Savitri Vrat Puja 2025: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं. पंचांग अनुसार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है, जोकि इस साल सोमवार 26 मई 2025 को है.

परंपरा के अनुसार वट सावित्री के दिन सुहागिन स्त्रियां सुबह उठकर स्नानादि करती हैं और फिर नए वस्त्र पहनती हैं. नए कपड़े पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं और फिर वट वृक्ष की पूजा की जाती है. ज्योतिचार्य अनीष व्यास के अनुसार, वट सावित्री व्रत पर यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहनेंगी तो यह बहुत शुभ होगा.

राशि अनुसार साड़ी पहनने से शुभ फल का महत्व कई गुणा बढ़ जाएगा और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. इसका कारण यह है कि ज्योतिष शास्त्र में रंगों का संबंध राशि से होता है, जोकि उस राशि की ऊर्जा को भी संतुलित करते हैं और ग्रहों की सकारात्मकता की बढ़ाते हैं. इसलिए जान लीजिए कि किस राशि वाले लोगों के लिए कौन सा रंग होता है शुभ.

वट सावित्री पर पहनें राशि अनुसार साड़ी

मेष और वृश्चिक राशि:- इन राशियों के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं. इस राशि वाली महिलाओं को वट सावित्री की पूजा में लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए, जोकि आपके लिए ना सिर्फ शुभ रहेगी, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी. लाल के साथ ही आप जामुनी रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं.

वृषभ और तुला राशि:- इन दोनों राशियों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. ऐसे में अगर वट सावित्री व्रत की पूजा में आप क्रीम या गुलाबी रंग की साड़ी पहनेंगी तो आपके लिए बहुत शुभ रहेगा.

मिथुन और कन्या राशि:- मिथुन और कन्या राशि का संबंध बुध ग्रह से होता है, जोकि हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए इन राशियों की महिलाओं को वट सावित्री की पूजा में हरे रंग की साड़ी पहनना अतिशुभ रहेगा.

कर्क राशि:- आपकी राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं, जिनका संबंध शीतलता से होता है. आज के दिन आप चमचमाती सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती हैं. इसके अलावा लाल या पीला रंग धारण करना भी शुभ रहेगा.

सिंह राशि:- इस राशि के स्वामी सूय हैं. इसलिए वट सावित्री की पूजा में सिंह राशि वाली महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या फिर गोल्डन रंग की साड़ी पहनना अतिशुभ रहेगा.

धनु और मीन राशि:- इन राशियों का संबंध गुरु ग्रह से होता है. ऐसे में आप पूजा में अगर पीले रंग की साड़ी पहनती हैं तो यह बहुत शुभ रहेगा. इसके साथ ही आप हल्के संतरी रंग की साड़ी का भी चयन कर सकती हैं.

मकर और कुंभ:- मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि महाराज हैं. खास बात यह है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है. शनि ग्रह से शुभता के लिए आप बैंगनी या पर्पल रंग की साड़ी का चयन कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो जान लें पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को रात 8:41 बजे तक शिव योग, नौकरी और पैसों के मामले में क्या कहता है आपका राशिफल?
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: सुबह 9:04 बजे से आर्द्रा नक्षत्र, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget