एक्सप्लोरर

धन की कमी से परेशान? वास्तु के 7 अचूक उपाय, घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि!

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई ऐसी चीजें है, जिन्हें सही जगह पर रखना बेहद शुभ माना गया है. जिससे न केवल धन लाभ होता है बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी बैलेंस बना रहता है.

Vastu Tips For Money: क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कुछ लोग हमेशा तरक्की क्यों करते हैं? मेहनत तो हर किसी को करनी पड़ती है, लेकिन कई बार किस्मत का साथ भी ज़रूरी होता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी कुछ खास चीज़ें आपकी किस्मत को चमका सकती हैं और सुख-समृद्धि का दरवाज़ा खोल सकती हैं.

वास्तु सिर्फ दिशाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बताया गया है कि छोटी से छोटी वस्तु भी आपके घर की ऊर्जा पर गहरा असर डालती है. यही कारण है कि घर में कुछ विशेष चीज़ों को सही जगह पर रखना बेहद शुभ माना गया है. अगर इन्हें गलत स्थान पर रखा जाए तो कई बार फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.

आज हम जानेंगे ऐसी 7 खास वस्तुओं के बारे में जिन्हें घर में रखने से न सिर्फ धन लाभ होता है. ये वस्तुएँ आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखती हैं और जिन लोगों के जीवन में सुख-शांति और धन की कमी रहती है. उनके लिए ये वास्तु टिप्स काफी लाभदायक साबित होता है.

घर में रखें ये शुभ वस्तुएं
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीज़ों का ज़िक्र मिलता है जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है. शास्त्रों में हाथी की प्रतिमा को घर में रखना  बेहद शुभ माना गया है. आप चाहे धातु से बने हाथी रखें या फिर जोड़े में हाथियों की मूर्तियां दोनों ही स्थितियों में यह मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करता है और घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है.

इसी तरह धातु से बने कछुए को भी घर में स्थान देना शुभ फल देता है. माना जाता है कि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कछुआ विशेष रूप से लाभकारी होता है. इसके अलावा कामधेनु गाय की प्रतिमा को घर में रखना भी अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि घर में कामधेनु की स्थापना से मनोकामनाएँ शीघ्र पूरी होती हैं और समृद्धि बनी रहती है.

इन वस्तुओं को रखना भी होता है लाभकारी
हाथी, कछुए और कामधेनु के साथ-साथ कुछ और वस्तुएँ भी घर में सौभाग्य लाने के साथ शुभ मानी गई हैं. जैसे गणेश जी और हनुमान जी की मूर्तियां जिनसे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. भगवान कुबेर की प्रतिमा घर में रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियाँ कम होती हैं.

इसके अलावा उल्लू की प्रतिमा को भी शुभ प्रतीक माना गया है. शास्त्रों के अनुसार उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है और इसे घर में रखने से न सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है बल्कि जेब खाली नहीं रहती. माना जाता है कि उल्लू कि प्रतीमा धन, वैभव और ऐश्वर्य का संकेत देती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget