एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2025: सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों में इनका बढ़ेगा पद-पैसा, किसे करना होगा संघर्ष जानें

Surya Gochar 2025 in Kumbh: कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य का कुंभ राशि में जाना किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा, वहीं किन राशियों पर टूटेगा शनि-सूर्य का कहर आइए जानते हैं.

Surya Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य और शनि को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है. फरवरी में सूर्य शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं.सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है.

12 फरवरी 2025 को सूर्य कुंभ राशि में जाएंगे. ऐसे में सूर्य का कुंभ राशि में जाना किन राशियों के भाग्य खोलेगा, वहीं किस राशि को झेलनी पड़ेगी मुसीबत यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल.

सूर्य का कुंभ में गोचर 2025 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

मेष राशि - इस दौरान आप अपने अंदर छुपे हुए गुणों को दूसरों के सामने भी लेकर आएंगे. पेशेवर रूप से आपको अपने व्यवसाय और नौकरी के प्रति ईमानदार प्रयासों के लिए पदोन्नति मिलने की भी संभावना है.

वृषभ राशि - इस समय अवधि के दौरान आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार करने और चमकने का मौका हासिल होगा. इस दौरान आपको अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण अधिकार हासिल होगा.

मिथुन राशि - इस अवधि में आपके व्यवसाय में आप अच्छा प्रदर्शन और उससे अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे. नई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने में सक्षम रहेंगे.

कर्क राशि - कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपसे आपका कोई कीमती सामान खो जाए. किसी भी तरह की अनावश्यक चीजों से बचें.

सिंह राशि - आपको अपने व्यवसाय और करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े. आपका व्यवसाय उतना लाभदायक ना साबित हो जितनी आप उम्मीद कर रहे हों.

कन्या राशि - इस दौरान शत्रु आप से लड़ने का विचार भी नहीं करेंगे. जो जातक सरकारी नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस अवधि में लाभ मिलेगा.

तुला राशि - आपने कोई निवेश किया है तो उससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगा. करियर की दृष्टि से आपके करियर में इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.

वृश्चिक राशि - कुछ घरेलू समस्याएं होने की आशंका है. इस दौरान आपको भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़े.

धनु राशि - भाग्य किस्मत और आध्यात्मिकता के नवम भाव पर सूर्य की दृष्टि आपके भाग्य को मजबूत बनाएगी आपके करियर में वृद्धि करेगी.

मकर राशि - आर्थिक पक्ष बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है. आपका वाद विवाद या गलतफहमी होने की प्रबल आशंका है.

कुंभ राशि - सू्र्य के इस गोचर के बाद कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. आप कोई भी बड़ा और गलत निर्णय ले सकते हैं. आने वाले समय में आपको परेशान कर सकता है.

मीन राशि - आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा. आपको कुछ अनियोजित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है.

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर 5 दुर्लभ संयोग, स्नान-दान से चमकेगा भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget