एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading: टैरो कार्डस से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें 23 जनवरी का टैरो राशिफल

Tarot Card Rashifal 23 January 2025: टैरो कार्ड के अनुसार 23 जनवरी 2025, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 23 January 2025: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. गुरुवार, 23 जनवरी 2025 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्य आपका साथ देगा और सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे. कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं. जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है और आपके लिए आज कोई यात्रा भी लाभपूर्ण हो सकती है.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभपूर्ण रहेगा. आज आप थोड़े व्यस्त भी रहेंगे, लेकिन शाम को अपने और अपने परिवार के लिए वक्त निकाल लेंगे। कुछ वक्त के लिए खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों लिए अच्छा समय है.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए हर मामले में बेहद सतर्कता से कदम रखने का है. घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है और स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. आज आपको धन से संबंधित कोई भी फैसला बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा. आज संभव है कि प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है और आज कुछ बातें आपकी बेचैनी को बढ़ा सकती हैं. आत्मविश्वास की कमी बनेगी और भाग्य भी कम साथ देगा.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए उतना अनुकूल नहीं रहेगा और कोई फैसला लेने के पहले मन में ठीक से विचार कर लें. भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आ सकती है. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा और कुछ मामलों में उम्मीद के हिसाब से रिजल्ट न मिलने से हताशा हो सकती है.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

कन्या राशि के जातकों को आज किसी मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कुछ झंझट आज बिना बुलाए आ सकते हैं. झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी और आपके घर में परेशानियां आज काफी बढ़ी रहेंगी. इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में थोड़े से मुश्किल हालात पैदा कर सकता है. धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा और बिना बाधा के सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी. अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है. लक्ष्य को लेकर कुछ मामलों में गंभीरता न रहने से आपको समस्या हो सकती है.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं आज का दिन आपके लिए उम्मीदों पर खरा उतरेगा. मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है. आज आपके संपर्क में ऐसे लोग आ सकते हैं जो भव‍िष्य में आपके लिए अच्छे मौके उपलब्ध करवा सकते हैं.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको दूसरों के मामलों पर ध्यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है. आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है. आज धन के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है और आपकी समस्याएं कम हो सकती हैं.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको नौकरी और व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा. उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे. आज के दिन धन के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों और समस्याओं वाला हो सकता है. शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा. धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी. आज परिवार में कोई आपसे मदद लेने आ सकता है.

ये भी पढ़ें: नींद न आए...चैन न आए तो घर में हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

 

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget