एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading: टैरो कार्डस से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें 20 जनवरी का टैरो राशिफल

Tarot Card Rashifal 20 January 2025: टैरो कार्ड के अनुसार 20 जनवरी 2025, सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 20 January 2025: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. सोमवार, 20 जनवरी 2025 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको हर कार्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा. इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे. परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आज कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से आप फायदे में रहेंगे.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि वालों की किस्मत साथ दे रही है और आज कुछ काम की बातें आपको पता चल सकती हैं. नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे. यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा. आज धन के मामले में आपको सोचसमझकर कोई फैसला लेने की जरूरत है.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए फायदे वाला है. निवेश के मामले में आपको लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बाद भी आपके कार्य पूर्ण होंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे और आज का दिन आपके लिए अधिक थकान देने वाला होगा.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको कोई भी फैसला काफी सोच विचार के बाद लेना चाहिए. आपको हर काम संयम से करना चाहिए. व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी. धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं. परिवार में आगे बढ़कर कोई आपसे मदद मांग सकता है.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि धन के मामले में आपको आज अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. आज आपके पास आता हुआ पैसा रुक सकता है. आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं. स्थान परिवर्तन के भी योग हैं. धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं और दोस्तों की तरफ से किसी प्रकार का हस्तक्षेप होने से आपके परिवार में समस्या बढ़ सकती है.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ नहीं है. आज के दिन आपको उम्मीद के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी. आज किसी से बिना वजह आपका विवाद हो सकता है. परिवार के लोग भी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ है और आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा. दोस्तों के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा और शाम का कुछ वक्त कहीं बैठकर बातचीत भी करेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा. परिवार के लोग किसी समस्या के समाधान में आपके साथ खड़े रहेंगे. आज आपको नौकरी के मामले में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. आपको सामाजिक जीवन जीने की जरूरत है. अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें तो फायदे में रहेंगे.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

धनु राशि के लोगों की किस्मत आज साथ दे रही है और आज आपको काफी समय से लटके किसी कार्य में लाभ होगा. किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है. किसी से बहस में पड़ने से बचें.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है. इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे. आज परिवार के कुछ लोग मिलने आपके घर पर आ सकते हैं.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सही नहीं है. आपके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें. आज के दिन आपके किसी कार्य में बाधाएं आ सकती हैं. लेकिन बाद में सफलता मिलने से भरपाई हो जाएगी.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है. घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है. आज आत्मबल के चलते आपको कुछ समस्याओं पर विजय मिलेगी. साझेदारों से निराशा होगी और किसी बात पर विवाद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: नींद न आए...चैन न आए तो घर में हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का विरोध जारी… अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
16 अक्टूबर को फिर CJP का प्रदर्शन… मोदी सरकार पर दबाव बढ़ेगा या विपक्ष को मिलेगी राहत?
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget