एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 30 अप्रैल का राशिफल

Akshaya Tritiya Aaj Ka Rashifal: आज 30 अप्रैल, 2025 बुधवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिजनेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal:  आज दोपहर 02:13 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी. आज दोपहर 04:18 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थसिद्धि योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा.

चंद्रमा की स्थिति: चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे.

आज का शुभ मुहूर्त

सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ -अमृत का चौघडिया

शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघडिया रहेगा.

राहुकाल- दोपहर 12:00 से शाम 01:30 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-
शोभन, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में आय के नए स्रोत आपके हाथ लगेंगे. अगर आपके दोस्तों के साथ गिले शिकवे चल रहे थे, वह उसे दूर कर दोस्ती को पुनः शुरू करें. सेहत के मामले में दिन अच्छा गुजरेगा. विद्यार्थी अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ते जाएंगे. नौकरी पेशा वालों को मेहनत से पीछे नहीं हटना है क्योंकि कहीं न कहीं आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम मे जाने की योजना बन सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)-  
मन शांत व प्रफुलित रहेगा. कार्यस्थल पर आप करियर को लेकर जल्दबाजी में कुछ गलत कर सकते हैं, धैर्य रखें. नौकरी पेशा वालों को ऑफिस में किसी पर तंज न कसें अन्यथा उधर से भी प्रतिक्रिया तीखी मिलेगी. मन में शॉपिंग का विचार आ रहा था तो दिन उत्तम है, साथ ही जीवनसाथी के लिए भी गिफ्ट जरूर खरीदें. दोस्तों के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग बन सकती है. परिवार में सभी के साथ बैठकर आप अपने दिल में दबी बातों को खुलकर कर बता पाएंगें.

मिथुन राशि (Gemini)- 
नए सम्पर्क से काम रूकावट आएगी. विद्यार्थयों को पढ़ाई में कुछ परेशानी होगी. सामाजिक स्तर पर अज्ञानता के कारण आप किसी मुसीबत में फंस सकते है. अज्ञानता और लालच ही संसार में दुख के दो कारण है. सेहत को लेकर दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा. कार्यस्थल पर सैलेरी कटोती की खबर सुनकर आपको परिवार की जरूरतों को बराबर करने के लिए किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते है. परिवार में किसी के मन में आपके लिए गलतफहमी हो सकती है. आपको बड़ों की बातों पर क्रोध करने की बजाय, उसके पीछे छिपे कारण को समझने का प्रयास करें.

कर्क राशि (Cancer)- 
इनकम को बढाने का प्रयास करें. आप संस्कारों से बाहर रहकर कोई भी कार्य न करें, संस्कारवान व्यक्ति को हर स्थान पर सम्मान प्राप्त होता है. बिजनेस मैं लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने विचारों को बेहतर बनाना होगा. जो महिलाएं संध्या पूजा पाठ नहीं करती है, उन्हें शुरू कर देना चाहिए, शाम के समय घर धूप बत्ती अवश्य जलानी चाहिए.

सिंह राशि (Leo)-
जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा. संतान की चाह रखने वाले नवविवाहित जोड़े को नन्हे मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं, जिसे जानने के बाद परिवार की खुशियों में चार चांद लग जाएंगे. बिजनेस के ग्राफ में इजाफा होगा. बिजनेसमैन को किसी विशेष व्यक्ति के साथ जुड़कर लंबे समय के लिए काम करने के ऑफर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके कार्यों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)-
आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता ऊर्जा से लबरेज रहेंगे जिससे आप सबसे आगे रहेंगे. नौकरी पेशा वालों को टीम वर्क में कार्य करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और टारगेट भी जल्दी और सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे. समय के साथ हालात बदल जाते हैं, इसलिए बदलाव में स्वयं को बदल लेना ही बुद्धिमानी है. आप भ्रम की स्थिति के चलते गलत फैसला ले सकते हैं, भ्रम से बाहर निकलने के लिए बड़ो से बात करें और मानसिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करें. सेहत के मामले में दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला रहेगा.

तुला राशि (Libra)-
ननिहाल में किसी से बहस हो सकती है. परिवार में आपकी बातों का बतंगड़ बनाया जा सकता है. बिजनेस में प्रतिद्वंदियों के बढ़ने से संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। अच्छे वक्त का इंतजार करों संघर्ष और धैर्य के साथ. बिजनेसमैन को साख में गिरावट लाने वाले कामों से दूर रहना है, कोई अनुचित कार्य करने से पहले अच्छे से विचार जरूर कर लें.आपके कार्यों मे आ रही बाधाओं के कारण आप अपने कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे. पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखें, यही वह लोग है जो वक्त बेक्क्त आपके साथ खड़े होंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
जीवनसाथी से सम्बंधों में मजबूती आएगी. शोभन, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से कार्यस्थल पर ऊंचे पद के प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास में आपको सफलता मिलेगी. परिवार में बच्चों की शरारते आपको अपने बचपन की याद दिलाएगी. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाने-पीने का सामान दें. बिजनेसमैन को अनुभव है लेकिन दूसरों के सामने अपनी बौद्धिकता पर अभिमान करना ठीक नहीं है.

धनु राशि (Sagittarius)- 
मानसिक तनाव हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी अन्य की गलती को सीनियर को बताने के लिए समय अभी सही नहीं है, आप उचित समय का इंतजार करें. नौकरी पेशा वालों के अभी तक जो कार्य आसानी से पूर्ण हो जा रहे थे, इस दौरान उनको पूर्ण करने के लिए इन्हें कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा. पारिवारिक सुख, शांति में कुछ कमी रहेगी लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बस इसे सुलझाने का प्रयास करें.

मकर राशि (Capricorn)- 
आकस्मिक धनलाभ होगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में दिन रोमांच और रोमांस में बितेगा.बात करें बिजनेसमैन की तो व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए प्लानींग करें. सेहत से जुड़ी किसी समस्या से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी. आपको दिखावे बाजी में धन खर्च करने से बचना होगा, दिखावे में धन खर्च करने के चक्कर में बैंक बैलेंस पर ध्यान देना न भूल जाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)-
घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर चल रही तकरार से संबंधों में खटास पड़ सकती है. बिजनेस में आपके खास कर्मचारी ही बाजार में आपकी थू थू करने में लगे रहेंगे, आपको नुकसान पहुंचाएंगे, जिससे आप तनाव में रहेंगे, आप उचित समय का इंतजार करें. बेवजह क्रोध करना ठीक नहीं होगा क्योंकि आपको दूसरों के साथ तालमेल बैठा कर चलने को प्रेरित कर रही है.

मीन राशि (Pisces)-
शोभन, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनाने से बिजनेस में आपके हाथ फायदा तो लगेगा साथ ही नई जिम्मेदारी भी मिलेगी. परिवार वालों के साथ समर्पण की भावना रखनी है, तो वहीं दूसरों के साथ अच्छा तालमेल लाभ दिलाएगा. कार्यक्षेत्र पर दिन आपके लिए बेहतर रहेगा, विरोधियों के सारे प्रयास विफल होंगे जिससे वो आपसे ईर्ष्या करेंगे.

ये भी पढ़ें: May 2025: मई के महीने में कैसा हो खानपान और लाइफ स्टाइल, ये है शास्त्रों की सलाह

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget