एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan Rashifal 2022: रक्षाबंधन के दिन चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगा धन लाभ, मिलेगी सफलता

Raksha Bandhan 2022: इस दिन बन रहे शुभ योग कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाले हैं. रक्षाबंधन राशिफल के जरिए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं जिनकी किस्मत चमकने वाली है.

Raksha Bandhan Horoscope: 11 और 12 अगस्त को रक्षांबधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके दीर्घायु, समृद्धि और खुशी की कामना करती हैं. राखी का त्योहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस दिन बन रहे शुभ योग कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाले हैं. रक्षाबंधन राशिफल (Raksha Bandhan Rashifal) के जरिए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं जिनकी किस्मत चमकने वाली है.

मेष- रक्षाबंधन का त्योहार आफके लिए कई तरह की उम्मीदें लेकर आया है. आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे और कार्यक्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे. आपके सहकर्मी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे. व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं. लम्बे वक्त परेशान कर रही होगी कोई समस्या जल्द दूर होगी. वैवाहिक जीवन अच्छा गुजरेगा. भाषा पर नियंत्रण रखें.

वृष- आर्थिक दृष्टि से आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आपको किसी बड़े काम में कामयाबी मिलेगी. कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले सोच-समझ लें. रिश्तेदारों से दूर किसी शांत जगह पर साथी के साथ दिन गुजारने की योजना बनाएंगे. पुराने किसी निवेश से लाभ मिल सकता है.

मिथुन- दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. धन से जुड़ी किसी समस्या को अपनी सूझबूझ से हल कर लेंगे. घर से जुड़े किसी सामान पर धन खर्च हो सकता है. जीवनसाथी के साथ रोमांचकारी समय का आनंद उठाएंगे. पहले के अटके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखेंगे और परेशानियों को मुस्कुराकर दूर करने की कोशिश करेंगे.

कर्क- आपका उदार स्वभाव कई खुशियां लेकर आया है. निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. किसी पुराने निवेश से आपको मुनाफा हो सकता है. परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे लेकिन किसी मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. जीवन में नया प्यार दस्तक देने की कगार पर है. जो लोग बीते कई दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें फुर्सत के पल मिलेंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

सिंह- इस राशि के जातकों कुछ दिन संभल कर रहने की सलाह दी जाती है. अनजाने में ही आप किसी की भावनाओं को आहत कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी समय अच्छा नहीं है. मेहमानों के आगमन से घर भरा रहेगा. पुरानी कुछ यादें परेशान कर सकती हैं. आपने अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर लिया है. उम्मीद के मुताबिक परिणाम ना मिलने पर निराश ना हों. 

कन्या- कोर्ट-कचहरी में धन से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है. अचानक से धन लाभ हो सकता है. आपके फैसलों में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा. साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. आने वाले कुछ दिनों में धन कमाने के कुछ बहुत अच्छे मौके आपके हाथ लगने वाले हैं.  समय की बर्बादी और बुरी संगते से खुद को दूर रखें.

तुला- आपका दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा. खर्चों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से मन परेशान रहेगा. घरेलू कामकाज में अपने आपको व्यस्त रखेंगे. किसी पुराने साथी की याद से मन उदास रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा. घरवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. किसी से तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप उसे पूरा करने की हालत में नहीं हो जाते. वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. 

वृश्चिक- बेकार के खयालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद करने से बचें. रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक हालत सुधरेगी. घर पर खूब सारे मेहमान आ सकते हैं. किसी खास के लिए प्यार का एहसास होगा. कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. हर काम को समय से पूरा करने की आदत डालें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल लेंगे. 

धनु- परिवार को आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें रहेंगी जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं. धन से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है. किसी विश्वास पात्र से सलाह लेकर ही कोई कदम उठाएं. कोई दूर का रिश्तेदार आपसे संपर्क कर सकता है. कार्यक्षेत्र का माहौल बढ़िया बना रहेगा. लोग आपके काम से प्रभावित रहेंगे. समय का सदुपयोग करेंगे. जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ाव महसूस करेंगे.

मकर- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव रहेगा और घर में अनबन रहेगी. इसके चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है. इससे आपको काफी खुशी होगी. बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम कर सकता है. साथी के साथ किसी बात को लेकर आपके मन में संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें. 

कुंभ- अचानक से धन लाभ के योग हैं. आपको खर्च और बिल के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश करनी चाहिए. किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे जिससे मन को शांति और सुकून मिलेगा. लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. किसी नये काम को शुरू करने से पहले आपको उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए. जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे. 

मीन- आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे. हर काम उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं. किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है. यह धन आपकी कई तरह की दिक्कतों को दूर कर सकता है. आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितना प्यार करते हैं. करियर से जुड़े फैसले खुद करने से आपको लाभ होगा.

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन के दिन राशि के अनुसार बहनों को दें राखी का तोहफा, भाग्य में होगी वृद्धि

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें अपनी राशि के अनुसार कान्हा का श्रृंगार, मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2026: मकर को विदेश से अटका धन मिलेगा, कन्या को आर्थिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2026: मकर को विदेश से अटका धन मिलेगा, कन्या को आर्थिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रदर्शन का महत्व और अर्घ्य देने की विधि
Sharad Purnima 2026: आज चंद्रदर्शन का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और आपके शहर में चांद निकलने का समय
कल का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: नौकरी और व्यापार में होगी बड़ी तरक्की, जानें मेष से मीन तक का आर्थिक, करियर और लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: क्या इस हफ्ते सुलझेंगी पुरानी गलतफहमियां? पढ़ें मेष से मीन तक का संपूर्ण साप्ताहिक लव राशिफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ लेगी खूबसूरत मोड़ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget