एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में इस रूप में मिलने आते हैं पूर्वज, जानें कैसे मिलता है पितरों को भोजन

Shradh 2023: पितृ पक्ष में पितरों के लिए तर्पण,श्राद्ध और पिंडदान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. आइए जानते हैं कि हमारे पूर्वज किस रूप में हमसे मिलने धरती पर आते हैं.

Pitru Paksha Shradh 2023: 29 सितंबर से शुरु हुआ पितृ पक्ष 14 अक्टूबर को खत्म होगा. इसमें पूरी श्रद्धा के साथ पितरों को याद किया जाता है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. पितृ पक्ष में पूर्वजों की तिथि पर श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा है. पितृ पक्ष में पूरे विधि विधान से पितरों का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वो अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. मान्यता है कि पितृ पक्ष में के दौरान हमारे पूर्वज किसी ना किसी रूप में हमसे मिलने धरती पर आते हैं. 

इस रूप में धरती पर आते हैं पूर्वज

पितृ पक्ष में कौए का विशेष महत्व माना है. माना जाता है  कि इन दिनों में पितर कौवों के रूप में धरती पर आते हैं और जल-अन्न ग्रहण करते हैं. कौए के पितरों का रूप माना जाता है. मान्यता है कि श्राद्ध ग्रहण करने के लिए हमारे पितृ कौए का रूप धारण कर नियत तिथि पर दोपहर के समय हमारे घर आते हैं. पितृ पक्ष के दौरान अगर कौआ आपके घर में आकर भोजन ग्रहण करता है तो इसका मतलब है कि आपके पूर्वजों की दया दृष्टि आप पर है. यही वजह है कि श्राद्ध का प्रथम अंश कौओं को दिया जाता है.

पितृ पक्ष के दौरान आपको घर में बहुत सारी लाल चीटियां दिखाई दें तो यह भी पितरों के आसपास होने का संकेत है. माना गया है कि आपके पितृ चीटियों के रूप में अपने वशंजों से मिलने आते हैं. ऐसे में आपको चीटियों को आटा खिलाना चाहिए. इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. 

कैसे मिलता है पितरों को भोजन?

हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद पुनर्जन्म की मान्यता है. मरणोपरांत आत्मा पितृ लोक, गंधर्व लोक या किसी भी लोक अथवा योनी में जा सकती है. यह उस आत्मा के स्वयं के कर्मों पर निर्भर करता है. उसके पुण्य और पाप से ही आत्मा के लोक या योनी का निर्धारण होता है लेकिन वे जिस भी लोक या जिस भी योनी में हो आपके श्राद्ध का भोजन उन्हें तृप्ति प्रदान करेगा. 

यदि पितर देवयोनी को प्राप्त करते हैं तो उन्हें यह भोजन अमृत रूप में प्राप्त होगा, गंधर्व लोक में जाने पर उन्हें भोग्य रूप में, प्राप्त होगा, पशुयोनी में हो तो तृण यानी घास रूप में और सर्पयोनी हो तो हवा यानि कि वायु रूप में वे तृप्त होंगे. यक्षयोनी के पितर पेय रूप में, दानवयोनी के पितर मांस रूप में, प्रेतयोनी के पितर रूधिर यानी लहू रूप में और मनुष्ययोनी में गए पितर अन्न रूप में श्राद्ध का प्रतिफल प्राप्त करते है.

ये भी पढ़ें

अक्टूबर में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget