एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 9 नंबर की गणित पर कांग्रेस को भरोसा, अंकशास्त्र से जानिए एमपी विधानसभा चुनाव की धार्मिक राजनीति

MP Election 2023: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आ चुकी है. अंक ज्योतिष के अनुसार, सूची के समय से लेकर उम्मीदवारों की संख्या के लिए कांग्रेस ने मूलांक 9 पर भरोसा किया है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन रविवार 15 अक्टूबर 2023 को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची, दिन और सूची जारी करने का समय देख ऐसा कहा जा रहा है कि, इस बार जीत के लिए कांग्रेस ने मूलांक 9 की गणित को अपनाया है.

एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट में अंकशास्त्र, ज्योतिष और धार्मिक कनेक्शन नजर आता है, जिसमें 9 नंबर की गणित का खेल देखा जा सकता है. टिकट वितरण से लेकर सूची जारी करने के समय और दिन पर भी 9 नंबर के मूलांक फॉर्मूला साफ नजर आ रहा है.

केवल मूलांक ही नहीं बल्कि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए सूची जारी करते समय ग्रह-नक्षत्र, चौघड़िया, अंक शास्त्र आदि का भी पूरा ध्यान रखा है. आइए जानते हैं एमपी चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस की सूची का धार्मिक और अंक शास्त्र में महत्व. क्या 9 मूलांक कांग्रेस को दिलाएगा जीत!

नवरात्रि के दिन कांग्रेस ने जारी की विधानसभा चुनाव की सूची

15 अक्टूबर 2023 से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की अराधना का पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिन का खास महत्व होता है. ऐसे में कांग्रेस ने इस विशेष धार्मिक और शुभ दिन को विधानसभा चुनाव की सूची जारी करने के लिए चुना.

कांग्रेस विधानसभा सूची से अंकशास्त्र का कनेक्शन

ज्योतिष के अनुसार, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची अंकशास्त्र के अनुसार जारी की गई है. कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में क्या है 9 नंबर का महत्व इसे कुछ इस तरह से समझिए-

  • नवरात्रि के दौरान सूची जारी करना. नवरात्रि माता रानी की भक्ति के नौ दिन का पर्व है. ऐसे में इसके लिए भी ‘9’ अंक को ध्यान में रखा गया है.
  • मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संख्या 144 है, जिसका मूलांक भी (1+4+4=9) ‘9’ है.
  • मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बीते दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर सूची जारी की, जिसमें भी 9 अंक को ध्यान में रखा गया.

मूलांक ‘9’ होता है अंकों का राजा

अंक ज्योतिष में हर मूलांक के बारे में खास बातें बताई गई हैं. इसी तरह से ‘9’ मूलांक को भी महत्वपूर्ण माना गया है. अंक शास्त्र में 9 मूलांक को अंकों का बादशाह कहा गया है. ज्योतिष के अनुसार, 9 अंक का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जिसे उत्साह और ऊर्जा का कारक माना गया है. इस अंक की खासियत यह होती है कि, यह विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी क्षमता के साथ मजबूती से खड़े होते हैं.

लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, किसी भी चीज का अगर सकारात्मक पहलू है तो नकारात्मक पहलू भी जरूर है. इसी तरह 9 मूलांक भले ही ग्रहों का राजा कहलाता है, लेकिन इसमें कुछ कमजोरियां भी होती है. इस अंक का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो बहुत जल्दी क्रोधित भी हो जाते हैं. इसलिए यह साहस को दुस्साहस में भी बदल देते हैं. क्योंकि इन्हें आलोचना पसंद नहीं होती और ना ही ये किसी के अंडर में काम करना पसंद करते हैं.

ज्योतिष के अनुसार, मंगल का प्रभाव साहसी और पराक्रमी बनाने में पूरा योगदान देता है. कांग्रेस ने इस बार मध्यप्रदेश में जीत के लिए इसी जादुई अंक को अपनाया है. लेकिन चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी या कांग्रेस विजयी होगा या नहीं. इसका फैसला 03 दिसंबर 2023 को होने वाली मतगणना के बाद किया जाएगा. लेकिन ‘9’ मूलांक पर कांग्रेस का भरोसा देखते हुए यह कहा जा सकता है कि, इस बार मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे से लेकर सूची जारी करने के समय और शुभ दिन का पूरा ध्यान रखा गया है

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: बिजनेस और ट्रैवलिंग के लिए कैसा है ये हफ्ता, ज्योतिष विशेषज्ञ से जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget