एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी के दिन इन चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं विष्णु भगवान, सुख-समृद्धि से भर देते हैं घर

Kamika Ekadashi Daan: कामिका एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है. यह एकादशी जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाती है.

Kamika Ekadashi Vrat: सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहा जाता है. सभी एकादशियों में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है. इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरुप की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने से पूर्वजन्म की बाधाएं दूर होती हैं और सभी कामनाओं की पूर्ति होती है.

पुराणों के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने से हजार गौ दान के समान पुण्य प्राप्त होता है. यह व्रत जीवन में सुख-समृद्धि लाता है. इस बार कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई, गुरुवार के दिन रखा जाएगा. कामिका एकादशी के दिन कुछ चीजों के दान से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं. 

कामिका एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत कामिका एकादशी के दिन जरूरतमंदों को पीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए. इस दिन खुद भी पीले रंग के ही वस्त्र धारण करने चाहिए.  भगवान को पीली चीजों का भोग लगाएं और पीले फूल चढ़ाएं. इससे कुंडली में गुरु भी मजबूत होता है.

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कामिका एकादशी के दिन अन्न का दान करना चाहिए. माना जाता है कि इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को चावल, गेहूं, मक्का आदि चीजें दान करने से विष्णु भगवान सुख-समृद्धि से घर भर देते हैं. कामिका एकादशी के दिन छाते का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. 

कामिका एकादशी पर छाते का दान से विष्णु भगवान की कृपा बरसती है. कामिका एकादशी के दिन गरीबों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर ही विदा करना चाहिए. इससे घर में कभी भी धन का अभाव नहीं होता है. 

कामिका एकादशी का महत्व

हिंदू शास्त्रों में कामिका एकादशी को पापों से मुक्ति दिलाने वाली एकादशी कहा जाता है. कामिका एकादशी की पूजा से सभी देवता, गंधर्व और सूर्य की पूजा का फल मिल जाता है. कामिका एकादशी का व्रत करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशिर्वाद मिलता है. इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का अंत होता है.

ये भी पढ़ें 

जहां धरती फाड़कर महाकाल के रूप में प्रकट हुए थे भोलेनाथ, जानें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget