एक्सप्लोरर

Aaj ka Mesh Rashifal 5 September 2025: 5 सितंबर का दिन मेष राशि के लिए खास, व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता!

Aries Horoscope in Hindi, Mesh Daily Rashifal 5 September 2025: मेष राशिफल वालों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मेष राशिफल.

Aries Horoscope Today 5 September  2025: चन्द्रमा के दशम भाव में होने से आप घर के बड़े-बुजुर्गों के आदर्शों पर चलने की कोशिश करेंगे. त्योहार का समय होने के कारण परिवार के साथ नई योजनाएं बन सकती हैं. जीवनसाथी और परिजनों का भावनात्मक सहयोग आपको मानसिक शांति देगा.

लव राशिफल: बुधादित्य योग के प्रभाव से लव लाइफ में रोमांस की बहार रहेगी. साथी के साथ रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों को मनपसंद रिश्ता मिलने के योग हैं.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में परिवार का सपोर्ट मिलेगा जिससे आप हल्का महसूस करेंगे. यदि किसी डील को फाइनल करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में है. सामाजिक कार्यों या राजनीति से जुड़े लोगों को भी कुछ खास उपलब्धि हासिल होगी.

नौकरी राशिफल: शोभन व सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते सरकारी नौकरी वालों पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे. सूर्य-शुक्र की स्थिति के कारण कार्यस्थल पर लंबित कार्य पूरे होंगे.

युवा और करियर राशिफल: विद्यार्थी दूसरों की समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ सकता है. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना ज़रूरी है.

धन राशिफल: कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरे करने से आय में सुधार होगा. मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग समय-समय पर मिलेगा.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. योग और प्राणायाम करना लाभकारी होगा. दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गणपति बप्पा को दूर्वा अर्पित करें, कार्यों में सफलता मिलेगी.

FAQs
प्र. क्या मेष राशि वालों के लिए आज व्यापार में लाभ होगा?
उ. हां, परिवार और मित्रों के सहयोग से व्यापारिक सौदे फायदेमंद रहेंगे.

प्र. लव लाइफ कैसी रहेगी?
उ. रोमांस बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस
Makar Rashifal 23 August 2026: 12वें चंद्रमा व एकादशी पर मकर राशि वाले फिजूलखर्ची व अवैध कार्यों से बचें, कागजी कार्रवाई में बरतें सतर्कता
Makar Rashifal 23 August 2026: 12वें चंद्रमा व एकादशी पर मकर राशि वाले फिजूलखर्ची व अवैध कार्यों से बचें, कागजी कार्रवाई में बरतें सतर्कता
Dhanu Rashifal 23 August 2026: धनु राशि में रहेंगे चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस विस्तार के खुलेंगे रास्ते, व्यवहार कुशलता से संवरेगा करियर
Dhanu Rashifal 23 August 2026: धनु राशि में रहेंगे चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस विस्तार के खुलेंगे रास्ते, व्यवहार कुशलता से संवरेगा करियर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget