एक्सप्लोरर

Horoscope Today 29 December 2021: इन राशियों पर बरसने जा रही है गणेश जी की कृपा, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 29 December 2021 Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए 29 दिसंबर 2021 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 29 December 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 29 दिसंबर 2021 बुधवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है. आज दशमी को स्वाति नक्षत्र है. आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेगा. आज बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है. आज का दिन गणेश जी को समर्पित है. आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष-आज के दिन अपने शब्द और विचार दोनों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने से दोस्त और सगे संबंधी नाराज होकर संवाद हीनता की स्थिति पैदा कर सकते हैं.  ऑफिशियल पूर्व नियोजित कार्य आज सफल होने में संदेह रहने वाला है ऐसे में कार्यों को कल के लिए टालना ही बेहतर होगा. मेडिकल क्षेत्र से संबंधित जो लोगों  कारोबार करते है उन्हें निस्संदेह दूसरों से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.  सेहत में जो लोग बहुत देर तक खड़े होकर कार्य करते हैं उनको कमर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें व उनसे साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहिए. 

वृष- आज के दिन सभी के साथ तालमेल बनाकर चले आपका क्रोध किसी को मानसिक तौर पर चोट पहुंचा सकता है.ऑफिस में विवाद होने पर बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है. जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. हेल्थ की बात करें तो यदि आपके नाश्ता व खाने का टाईम सही नहीं है तो जल्द ही इस ठीक कर लें, अन्यथा समय पर न लिया आहार दिक्कत दें सकता है. परिवार में यदि किसी का स्वास्थ्य कई दिनों से बिगड़ा हुआ है तो अब उसे अनदेखा करना आप पर भारी पड़ सकता है. 

ग्रहों के 'राजकुमार' का कर्मफलदाता शनि देव के घर में होने जा रहा है गोचर, जानें किसकी बदलेगी किस्मत

मिथुन-आज के दिन अपनों पर शंका करना ठीक नहीं होगा. ऐसा करने से उनका भरोसा खो देंगे और रिश्तों में खटास भी आ जाएगी. वहीं खुद को भ्रमित करने से बचना होगा साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. ऑफिशियल कार्यों को करने के साथ-साथ आराम को भी महत्व देना चाहिए.  फैशन व कपड़ों से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ हाथ लगेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ व कमर दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है साथ ही आगे झुक कर करने वाले कार्य व भारी सामान उठाने से बचे. गर्भवती महिलाओं को इन दिनों अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. 

कर्क- आज के दिन आपको उन कार्यों पर अधिक फोकस करना चाहिए जो पिछले दिनों से पेंडिग चल रहें है वहीं ऑफिशियल कार्यों को समय पर पूरा किया जाएं इस ओर भी आपको पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी, अन्यथा वर्तमान समय में कार्य का भार अधिक बढ़ सकता है. व्यापारी वर्ग को आवश्यकता के अनुसार ही लोन लेना होगा, नहीं तो अत्यधिक लोन भविष्य में तनाव का कारण बन सकता है. सेहत  की बात करें तो बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका बनी हुई है ऐसे में लापरवाही न बरतें. संतान आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. 

सिंह- आज के दिन आपको अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहिए इसके लिए कोई बुक आदि का सहारा ले सकते हैं.ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो कार्य को समय पर पूरा करें वहीं दूसरी ओर कार्य पेंडिंग न हो इस पर भी ध्यान देना होगा.  कारोबारी ध्यान दें, जिनको भी धन संबंधित कार्य सौंपे वह व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए अन्यथा आपको वह घात पहुंचा सकते है.  हेल्थ में आज ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है, वर्तमान समय में फलों और स्प्राउट आदि का अधिक सेवन करें. परिवार और कुल में कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना बनी हुई है. 

कन्या- आज के दिन स्वयं को तनाव से दूर रख कर शरीर और मस्तिष्क को आराम देने की जरूरत है. स्वास्थ्य ठीक महसूस नहीं हो रहा है तो विश्राम करें. जो लोग बैंक में जॉब करते हैं खासकर केशियर की पोस्ट पर हैं तो उनको पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखना होगा. व्यापारियों को पार्टनरशिप में शंका नहीं करनी चाहिए, साथ ही गैर-कानूनी काम करना भविष्य में बड़े तनाव दे सकता है. उन खाद्य-पदार्थों का सेवन करें, जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो. डॉक्टर के सलाह अनुसार जो कैल्शियम की दवा खाते हैं, वह खाना न भूलें. घरेलू विवाद तात्कालिक घटना है, इसलिए विवाद होने पर  मन खिन्न न करें.

Astrology : कितने ही प्रतिभाशाली क्यों न हो, अशुभ 'राहु' सफलता में है रोड़ा, कराता है 'स्ट्रगल'

तुला- आज के दिन मन को शांत रखें. हो सकता है दूसरों की बातों को सुनकर आप परेशान हो जाएं.  ग्रहों की स्थितियों के अनुसार बॉस के साथ तालमेल कुछ बिगड़ सकता है, इसलिए उनकी हर बात को गंभीरता से लेनी होगी. छोटे व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है, सोचे गए मुनाफे को पाने में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती है. यदि कई दिनों से चेकअप नहीं कराया है तो करा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनका सेहत अचानक बिगड़ सकता है. परिवार के लोगों का आपके प्रति बदला व्यवहार परेशान कर सकता है.

वृश्चिक- आज के दिन धर्म-कर्म पर ध्यान देना है क्योंकि वर्तमान समय में धार्मिक कर्म ही विघ्नों को हरने वाले होंगे.कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को टारगेट को समय पर पूरा करना होगा. ग्रहों का सपोर्ट इस ओर आपको सफलता दिलाने वाला बन रहा है. बिजनेस से जुड़े लोग नये व्यापार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं, लाभ के योग बन रहें हैं. हेल्थ में साइटिका और कमर दर्द के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में वाणी के माध्यम से किसी का दिल न दुखे इस पर निगाह बनाए रखें, अनजाने में दूसरों को वाणी के माध्यम से चोट पहुंचा सकते हैं.

धनु- आज के दिन कर्म को करने में विशेष तौर पर ध्यान देना होगा. ऑफिस के कार्य को लेकर आप अपने सहयोगियों का मार्ग दर्शन करने में सफल रहेंगे जिससे की वह सभी कार्य को त्रुटि मुक्त कर सकें और अच्छा परिणाम प्राप्त हो. कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है तो धीरज रखने की जरूरत है. अति उत्साह या जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग बेवजह के कार्य करने से बचें. सेहत की बात करें तो आज स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है लेकिन दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता भी हो सकती है. पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है, अपने संबंधों को महत्व दें.

शनि देव के प्रिय दिन से शुरू हो रही है नए साल की शुरुआत, पूरे साल शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि भक्त इस दिन करें ये काम

मकर- आज के दिन परिवार के विवादों से बचना है और फिजूल खर्चों को कम करके रखना होगा, क्योंकि बेफिजूल के खर्च भविष्य में परेशानियां पैदा कर सकते हैं. ऑफिस में किसी के भड़कावे में न आएं हो सकता है कि कोई व्यक्ति गलत बात बता कर क्रोधित कर दें. अनाज का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है, बड़े मुनाफे हाथ लग सकते हैं. सेहत को लेकर जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत रहती है उनको अधिक सचेत रहना चाहिए. आज विशेष तौर पर दांपत्य जीवन में शांति बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि ग्रहों का ताप दांपत्य जीवन में तनाव पैदा करने वाला चल रहा है.

कुंभ- आज के दिन मन में कन्फ्यूजन की स्थिति हो सकती है ऐसे में कुछ देर शांत बैठ कर सही गलत पर विचार करें. ऑफिस में स्थितियाँ बहुत अच्छी नहीं हैं काम को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता  हैं जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा भाव से करें. व्यापार कर रहे हैं तो संभव है कि छोटी यात्राएं करनी पड़ेंगी. आपको आर्थिक लाभ भी भरपूर होगा. गैस्टिक की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं. जो लोग पहले से पहले बीमार चल रहें हैं, उनको सचेत रहना चाहिए.परिवार में यदि कोई नाराज हैं तो उसकी शिकायतों को दूर करते हुए, उसको प्रसन्न करना भी जिम्मेदारी होगी. 

मीन- आज के दिन मन पर नियंत्रण बना कर रखना होगा. वहीं कार्य में भी मन कुछ कम लगेगा. और आलस्य के चलते कार्य भी बाधित हो सकता है. ऑफिस में जूनियर एवं सीनियर्स दोनों का सहयोग मिलने से आप का मनोबल ऊंचा बना रहेगा. व्यापारियों को अच्छी कमाई के लिए अपने उत्पादों के बेहतर प्रचार-प्रसार की जरूरत होगी. दूसरे बड़े निवेशकों से भी फायदा होता दिख रहा है.हेल्थ में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है खासकर सिर दर्द व सर्दी इसलिए ठंड में लापरवाही न करने से बचें. छोटे बच्चों को सभ्यता और संस्कार का पाठ माता-पिता के द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:
Ganesh : बुधवार के दिन 'विघ्नहर्ता' को इस एक चीज से करें प्रसन्न, बुद्धि के दाता कर देंगे मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 23 जुलाई 2026 गुरुवार को वृश्चिक और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, करियर और सेहत पर मंडराएगा बड़ा खतरा!
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल, गुरुवार को वृश्चिक और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, करियर और सेहत पर मंडराएगा बड़ा खतरा!
Vastu Tips: घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: स्वाति नक्षत्र और साध्य योग में चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: साध्य योग में चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत
Vastu Tips: भूलकर भी शनिवार को जूते खरीदने से पहले जान लें ये मान्यता, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां
Vastu Tips: भूलकर भी शनिवार को जूते खरीदने से पहले जान लें ये मान्यता, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget