एक्सप्लोरर

Gold: सोना पहनने का शौक रखते हैं तो पहले जान लें इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें, हर किसी के लिए नहीं होता है शुभ

Gemology: ज्योतिष शास्त्र में सोना पहनने के खास नियम बताए गए हैं. इसके अनुसार सोना पहनने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है लेकिन इसे हर किसी को धारण नहीं करना चाहिए. जानते हैं सोना धारण करने के नियम.

Gemology Tips: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के ग्रह दोष, भाग्य वृद्धि और रोगों से मुक्ति पाने के लिए कई रत्न और धातुओं को धारण करने की विधियां बताई गई हैं. इनमें सोना सबसे महत्वपूर्ण है. सोना बहुत ही मूल्यवान वस्तु है. माना जाता है कि सोना पहनने से भाग्य खुल जाते हैं लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं. अगर इसका पालन ना किया जाए तो सोना अपना दुष्प्रभाव भी दिखाने लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना धातु पहनने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. सोना ही हर किसी को धारण नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं सोना धारण करने के नियम.

इन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ

जिन जातकों का लग्न मेष, कर्क, सिंह और धनु है. उन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ होता है. शरीर के अलग-अलग अंगों में सोना पहनने का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. जैसे गले में सोना पहनने से गुरु ग्रह कुंडली के लग्न भाव में अपना प्रभाव दिखाता है. जबकि हाथ में सोना पहनने का मतलब है कि गुरु आपके तीसरे भाव में होगा जो पराक्रम का भाव है. मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए सोना शुभ फलदायी साबित होता है. सोना पहनने से इन लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलती है और आय के नए रास्ते खुलने लगते हैं. 

इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना

रत्न शास्त्र के अनुसार वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों सोना भूलकर भी नहीं धारण करना चाहिए. इन लोगों को सोना नुकसान पहुंचा सकता है. तुला और मकर राशि के जातकों बहुत कम मात्रा में सोना पहनना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहे और कोयला व्यापारियों को सोना धारण करने से बचना चाहिए. व्यापार का संबंध शनि ग्रह से होता है और शनि देव का संबंध गुरु ग्रह से अच्छा नहीं है. ऐसे में आपको बिजनेस में घाटा हो सकता है. कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो तो भी सोना पहनने से परहेज करना चाहिए. शनि के अशुभ दशा में होने पर भी सोना धारण न करने की सलाह दी जाती है. 
 
किस अंगूली में पहनें सोने की अंगूठी

सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहनना अशुभ माना जाता है. वहीं, पुखराज रत्न के साथ सोने की अंगूठी पहनने के लिए दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहनें. तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और राजयोग भी मिलता है. अनामिक अंगुली में सोने की अंगूठी धारण करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. वहीं, कनिष्ठा अंगुली में इसे धारण करने से सर्दी-जुकाम या सांस की बीमारी से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें

धरती पर मचेगी तबाही? साल 2023 को लेकर क्या हैं बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणियां, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget