एक्सप्लोरर

Garuda Purana: आपके आस-पास मौजूद ऐसी चीजें बन सकती है मौत का कारण, इनसे तुरंत बना लें दूरी और हो जाएं सावधान

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ चीजों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है. यदि आपके आस-पास ये चीजें मौजूद है तो यह आपके मौत का कारण भी बन सकती है. इसलिए इनसे सावधान रहने की जरूरत है.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: हिंदू धर्म ग्रंथों में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व होता है. इसे 18 महापुराणों में एक माना गया है. आमतौर पर जब घर पर किसी परिजन की मौत हो जाती है तो पूरे 13 दिनों तक गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है. इसके पीछे मान्यता है कि गरुड़ पुराण का पाठ कराने से आत्मा तत्काल ही दूसरे जन्म को धारण कर लेती है और आत्मा को सद्गति की प्राप्ति होती है. गरुड़ पुराण में प्राणियों की मृत्यु, स्वर्ग-नरक की सजा, यमलोक यात्रा और सद्गति से जुड़ी गूढ़ बातें बताई गई है. भगवान विष्णु ने स्वयं सविस्तार इनसे जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया है.

गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु बताते हैं कि, कुछ चीजें ऐसी होती है जिनके आसपास रहने से आपकी मृत्यु निकट आ सकती है. इसलिए तुरंत इनसे दूरी बना लेनी चाहिए. जानते हैं क्या है वो चीजें..

सर्प निवास- गरुड़ पुराण के अनुसार जिस स्थान पर आप रहते हैं, यदि वहां सांप का भी निवास है तो यह आपके मौत का कारण बन सकता है. ऐसे स्थान पर रहना खतरों से खाली नहीं है. क्योंकि सांप आपको कभी भी काट या डंस सकत हैं. इसलिए सर्प निवास स्थान पर घर बनाने से बचें.

बुरे मित्र की संगति: कहते हैं कि संगत का असर जीवन पर पड़ता है. जीवन में मित्र का काफी महत्व होता है. सच्चा मित्र किसी पूंजी से कम नहीं होता, वहीं बुरा मित्र मृत्यु का कारण भी बन सकता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, एक बुरा मित्र आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है. ऐसे मित्र पीठ के पीछे वार करने वाले होते हैं और कभी भी आपको अपने हित या लाभ के लिए धोखा दे सकते हैं. इसलिए ऐसे मित्र का पता चलते ही तुरंत इनसे दूरी बना लें.

बहस करने वाला नौकर: यदि आपके घर पर नौकर है तो उसके व्यवहार पर ध्यान दें. यदि नौकर का व्यहार बहस करने, लड़ाई करने या बात-बात पर सीधे जवाब देने वाला है तो ऐसा नौकर भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है और आपको कभी भी हानि पहुंचा सकता है.

बुरे स्वभाव वाली पत्नी: आपकी पत्नी का स्वभाव यदि आपके प्रति बुरा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. ऐसी जीवनसाथी के साथ रहने से आपका जीवन बर्बाद हो सकता है. इतना ही नहीं ऐसी महिलाएं फायदे के लिए आपके जान को भी जोखिम में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: गरुड़ पुराण: सूर्यास्त के बाद दान और शाम के समय साफ-सफाई, नहीं मानी गई है अच्छी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 30 July 2026: टैरो राशिफल, मेष राशि वालों को मिलेगा रुका धन, तुला और वृश्चिक लेनदेन में रहें बेहद सतर्क; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 30 जुलाई 2026, मेष राशि वालों को मिलेगा रुका धन, तुला और वृश्चिक लेनदेन में रहें बेहद सतर्क; जानें मेष से मीन का भाग्य
Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
Vastu Tips: घर के मंदिर में रोज कितने दीपक जलाने चाहिए? जानें सही नियम
Vastu Tips: घर के मंदिर में रोज कितने दीपक जलाने चाहिए? जानें सही नियम
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget