एक्सप्लोरर

Aaj ka Tula Rashifal 18 August 2025: तुला राशि रिश्तों में मधुरता और सहयोग बढ़ेगा

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 18 August 2025: तुला राशिफल वालों के लिए सोमवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 18 August 2025: आज चन्द्रमा का 8वें भाव में गोचर कठिन परिस्थितियां ला सकता है. घर के मामलों में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें धैर्य और शांत स्वभाव से ही सुलझाया जा सकता है. जल्दबाजी या आक्रामक व्यवहार आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा.

करियर और व्यवसाय:
कार्यक्षेत्र पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है, जिससे आप थोड़े विचलित होंगे. आपके कार्य की तुलना अन्य लोगों से की जा सकती है, जो आपको असहज महसूस कराएगी. व्यापार में फिलहाल समय अनुकूल नहीं है, इसलिए किसी भी तरह का निवेश या नई डील करने से पहले सावधानी रखें और दस्तावेज़ों को दोबारा अवश्य जाँचें.

शिक्षा और युवा:
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने मन की आवाज सुननी चाहिए. दूसरों से तुलना करने के बजाय आत्मविश्वास के साथ अपनी मेहनत जारी रखें. युवाओं को जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से बचना चाहिए.

परिवार और रिश्ते:
परिवार में किसी कठिन विषय पर मतभेद हो सकते हैं. आपको दखलअंदाज़ी से बचना होगा, वरना आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है. पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए सहजता और धैर्य आवश्यक है.

स्वास्थ्य:
आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें. खासतौर पर वजन और फिटनेस पर ध्यान दें. खेल-कूद से जुड़े लोग अपनी डायट और एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान दें. मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें.

आर्थिक स्थिति:
आज किसी भी प्रकार के लेन-देन या निवेश से बचें. मार्केट से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति न बनने दें.

उपाय:
आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को लाल चोला चढ़ाएँ.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला

FAQs

Q1: क्या तुला राशि वालों को आज नया निवेश करना चाहिए?
A1: नहीं, आज निवेश या बड़ी डील से बचें. समय अनुकूल नहीं है और नुकसान हो सकता है.

Q2: कार्यक्षेत्र पर बढ़ते प्रेशर से कैसे निपटें?
A2: धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें. काम को प्राथमिकता के अनुसार बाँटें और जल्दबाजी से बचें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
Aaj ka Kumbh Rashifal 7 July 2026: धन लाभ के प्रबल योग, कारोबार में बढ़ेगी सफलता, नौकरी और परिवार में मिलेगी खुशियों की सौगात
धन लाभ के प्रबल योग, कारोबार में बढ़ेगी सफलता, नौकरी और परिवार में मिलेगी खुशियों की सौगात
Aaj ka Makar Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा सम्मान, नए अवसर बदल सकते हैं आपकी किस्मत
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा सम्मान, नए अवसर बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Aaj ka Dhanu Rashifal 7 July 2026: कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, रिश्तों और सेहत पर देना होगा विशेष ध्यान
कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, रिश्तों और सेहत पर देना होगा विशेष ध्यान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget