एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष वाले चिंतित और सिंह वाले रहेंगे परेशान, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. मंगलवार 07 मई 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today:  07 मई 2024 को मंगलवार का दिन रहेगा और वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. इस दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेगा. आज मंगलवार को आयुष्मान योग और सौभाग्य योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मेष राशि पर रहेगा. मंगलवार 07 मई को शाम 03:38 से 05:15 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मेष राशि वालों का मन चिंतित रहेगा. कन्या राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा. वृश्चिक राशि वाले प्रेम के मामले में तू-तू मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं. वहीं मीन राशि वालों का दिन अद्भुत रहने वाला है.

आज मंगलवार 07 मई का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal,7 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
मेष राशि वालों का मन चिंतित रहेगा. आपको कोई अज्ञात भय सताएगा. इस तरह से ज्यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं और खर्च को लेकर भी परेशान रहेंगे. लेकिन स्वास्थ्य ठीक-ठाक है. वहीं प्रेम और व्यापार की स्थिति भी सामान्य से अच्छी चल रही है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.
 
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि वालों के आर्थिक मामले सुलझेंगे और धन से जुड़ी समस्या दूर होगी. संतान पक्ष से भी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. हालांकि आज स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा. लेकिन प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
मिथुन राशि (Gemini):
रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी. पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. स्वयं का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा. आपकी व्यापारिक स्थिति में सुधार दिख रहा है. लेकिन प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
कर्क राशि (Cancer):
आज कर्क राशि वालों का भाग्यवश कुछ काम बन सकता है. आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और धार्मिक बने रहेंगे. किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा में लाभ होगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें.
 
सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल लग रही हैं. आज चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. इसलिए थोड़ा बचकर पार करें. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम लेकिन व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें और भगवान विष्णु की अराधना करें.
 
कन्या राशि (Virgo):
कन्या राशि वाले लोगों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. शादी तय हो सकती है. यदि विवाहित हैं तो चली आ रही परेशानी दूर होंगी और आपस में सामन्जस्य बैठेगा. प्रेम, व्यापार, संतान और स्वास्थ्य सब कुछ अद्भत दिख रहा है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें.
 
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी और विरोधी परास्त होकर स्वयं नतमस्तक होंगे. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
विद्यार्थियों और लिखने-पढ़ने की शुरुआत करने वालों के लिए अच्छा समय है. वृश्चिक राशि वालों स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत दिख रहे हैं. इस समय भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.
 
धनु राशि (Sagittarius): 
धनु राशि वालों के लिए समय और स्थिति अच्छी है. किसी बात को लेकर बहुत परेशान न हों और कलह से बचें. इस समय घरेलू सुख-शांति मध्यम दिख रही है. प्रेम की स्थिति अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें और पीली वस्तु पास रखें.
 
मकर राशि (Capricorn):
आपका पराक्रम रंग लाएगा और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. रोजी-रोजगार में भी खूब तरक्की करेंगे. लेकिन इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. वहीं प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे. लेकिन इसके बावजूद भी फिलहाल धन संग्रह करने की जरूरत रहेगी और निवेश पर रोक लगाएं. स्वास्थ्य ठीक, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें.
 
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए अद्भुत समय है. इस समय सकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है और समाज में आपका कद बढ़ रहा है. संतान और प्रेम में समीपता होगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छा कर रहे हैं. उपाय- भगवान भोलेनाथ की अराधना करें और अभिषेक करें. सब अच्छा होगा.
 
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South Kali Peeth: दक्षिण काली पीठ में श्रद्धालुओं ने साझा किया दिव्य अनुभव
दक्षिण काली पीठ में श्रद्धालुओं ने साझा किया दिव्य अनुभव
Aaj Ka Meen Rashifal 2 August 2026: बिजनेस में रहें सतर्क, प्रमोशन में हो सकती है देरी
बिजनेस में रहें सतर्क, प्रमोशन में हो सकती है देरी
Aaj Ka Kumbh Rashifal 2 August 2026: बिजनेस में बढ़ेगी कमाई, करियर में मिल सकता है बड़ा ऑफर
बिजनेस में बढ़ेगी कमाई, करियर में मिल सकता है बड़ा ऑफर
Aaj Ka Makar Rashifal 2 August 2026: बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे, संपत्ति के मामलों में सफलता के योग
बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे, संपत्ति के मामलों में सफलता के योग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget