एक्सप्लोरर

आखिर क्यों बांस की लकड़ी जलाया नहीं जाता, ये सच जानकार आप भी इससे तौबा कर लेंगे

बांस को ना जलाने के पीछे जो वैज्ञानिक कारण है वो ये है कि इसमें लेड पाया जाता है. लेड के साथ साथ और भी कई तरह की धातुएं इसमें पाई जाती हैं जो इंसानी शरीर के लिए ठीक नहीं हैं.

पूरी दुनिया में बांस ही एक लकड़ी है जिसे जल्दी कोई नहीं जलाता. हिंदू धर्म के जानकार इस लकड़ी को जलाना हमेशा से अशुभ मानते आए हैं. इसलिए बांस की लकड़ी का इस्तेमाल ना तो हिंदू खाना बनाने के लिए करते हैं और ना ही पूजा पाठ में इसका इस्तेमाल करते हैं. एक तरह से देखा जाए तो हिंदू धर्म में बांस की लकड़ी को जलाना सख्त मना है. हालांकि, इस बांस को ना जलाने के पीछे सिर्फ आध्यात्मिक भावनाएं ही नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक तर्क भी हैं.

पहले इसके पीछे के आध्यात्मिक तर्क को समझिए?

दरअसल, बांस एक ऐसी लकड़ी है जिसकी बांसुरी हमेशा कृष्ण जी अपने साथ रखते हैं. यहां तक जब शादी होती है तो मंडप में भी बांस का इस्तेमाल होता है. मरने के बाद इंसान के शव को भी अंतिम क्रिया के लिए बांस के टिठ्ठी पर ही रख कर ले जाया जाता है. यानी इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक बांस उसके साथ रहता है. यही वजह है कि आध्यात्मिक रूप से बांस को बेहद पवित्र माना जाता है और इसे जलाने से मना किया जाता है. इसके साथ ही बांस का इस्तेमाल पुराने समय में घर बनाने के लिए बर्तन बनाने के लिए और अन्य तरह की चीजों को बनाने के लिए किया जाता था. इसलिए भी जानकार लोग शुरू से इस बेहतरी पेड़ को जलाने से मना करते थे.

अब इसके पीछे के वैज्ञिक कारण को जानिए

बांस को ना जलाने के पीछे जो वैज्ञानिक कारण है वो ये है कि इसमें लेड पाया जाता है. लेड के साथ साथ और भी कई तरह की धातुएं इसमें पाई जाती हैं जो इंसानी शरीर के लिए ठीक नहीं हैं. यही वजह है कि विज्ञान के जानकार भी इस लकड़ी को जलाने से मना करते हैं. दरअसल, जब आप बांस को जलाते हैं तो इसमें मौजूद तत्व उसके धुएं के जरिए आपके शरीर में घुस जाते हैं और फिर ये कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं. इसके तत्व से न्यूरो और लिवर संबंधी बीमारियां बहुत तेजी से होती हैं. यही वजह है कि जानकार हमेशा से बांस को जलाने से मना करते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में यहां की गाय है दुनिया की सबसे महंगी! एक की कीमत 35 करोड़ के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
गाय-भैंस में दिखें लंपी रोग के लक्षण, तुरंत करें ये काम
गाय-भैंस में दिखें लंपी रोग के लक्षण, तुरंत करें ये काम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget