एक्सप्लोरर

Weed Management: गेहूं की फसल के लिए बेहद खतरनाक है ये पौधा, दिखते ही उखाड़ फेंके वरना घट सकता है प्रोडक्शन

Weed Control: खरपतवारों के बारे में तो किसान भाई जानते ही होंगे. ये कीट-रोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और फसल का सारा पोषण सोखकर गेहूं की फसल को नुकसान पहुचा सकते हैं.

Agriculture Advisory: गेहूं देश की प्रमुख खाद्यान्न फसल है, जिसमें समय पर खरपतवार नियंत्रण कार्य होना बेहद आवश्यक है. खरपतवार कुछ और नहीं बल्कि फसलों के विकास में बाधा बनने वाले पौधे ही होते हैं. ये पौधे फसल का सारा पोषण सोख लेते हैं. फसल में कीट-रोगों के बढ़ते प्रकोप का कारण भी ये खरपतवार ही हैं. इनका समय पर नियंत्रण आवश्यक है, वरना ये फसल की उत्पादकता को 40 से 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं. इन पौधों के नियंत्रण के लिए खेत में निराई-गुड़ाई और निगरानी का काम जारी रखे. खासतौर पर गेहूं की फसल में खरपतवार नजर आते ही खेत से निकालकर बाहर फेंक दें. यदि खरपतवारों का प्रकोप अधिक है तो कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर खरपतवारनाशी दवाओं का छिड़काव कर दें, जिससे फसल की सुरक्षा और उत्पादकता भी कायम रहेगी.

क्या हैं ये खरपतवार
जानकारी के लिए बता दें कि फसल में संकरी पत्ती या चौड़ी पत्ती वाले दो तरीके के खरपतवार होते हैं. गेहूं की फसल में मोथा, बथुआ, सेंजी, जंगली पालक, अकरी, जंगली मटर, दूधी, कासनी, गुल्ली डंडा, खरतुवा, हिरनखुरी कृष्णनील का प्रकोप अधिक देखा गया है. इन खरपतवारों के नियंत्रण के लिए इन उपाय को अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

खरपतवार नियंत्रण के उपाय
खेतों में गेहूं की बुवाई से पहले मिट्टी में गहरी जुताई लगाने की सलाह दी जाती है, जिससे खरपतवार की संभावना को कम किया जा सके.

  • गेहूं की फसल में हर 10 से 15 दिन में निगरानी और निराई-गुड़ाई का काम करते रहें.
  • शाम के समय हल्की सिंचाई करें, जिससे मिट्टी में नमी और पोषण कायम रहे और फसल की उत्पादकता  को बेहतर बनाया जा सके.
  • कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर बुवाई के 30-35 दिन बाद 120-150 लीटर पानी में फ्लैट - फैन नाजिल से प्रति एकड़ पर छिड़काव कर सकते हैं.
  • गेहूं की बुवाई करने से पहले बीजों का उपचार करें. साथ ही खरपतवार बीज रहित गेहूं का ही खेती में इस्तेमाल करें.
  • अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- वाह! पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर 5 रुपये अनुदान, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget