एक्सप्लोरर

Tomato Price: इस राज्य में एक रुपये किलो से कम हुए टमाटर के दाम, किसानों ने नदी में बहाया और पशुओं को खिलाया

मध्य प्रदेश में टमाटरों की बेकद्री हुई है. यहां भाव एक रुपये से भी कम होने के कारण किसान टमाटर को सड़क पर फेंक रहा है. नदी में बहा रहा है या फिर पशुओं को खिला रहा है.

Tomato Price In Madhya Pradesh: किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले बाढ़, बारिश और सूखे ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया. कुछ दिन पहले फसलों पर मिर्च, रोगों का प्रकोप देखने को मिला. इस संकट से नहीं उबर पाए थे कि अब राज्यों में फसलों के दाम इतने बुरे हो गए हैं कि किसानों को नदी में बहाना पड़ रहा है. टमाटर के भाव इसी कदर नीचे गिर गए हैं कि मंडियों में किसानों को मन माफिक भाव नहीं मिल रहा है. किसान टमाटरों को नदियों में फेंकने को मजबूर हैं. 

मध्यप्रदेश में 40 पैसे किलो बिक रहा टमाटर

मध्यप्रदेश में टमाटर का बुरा हाल हुआ है. पिछले साल दिसंबर में टमाटर का भाव 40 से 50 रुपये तक मिल रहा था. लेकिन इस साल टमाटर का दाम इतना गिर गया है कि किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं. किसानों ने बताया कि एक कैरेट 20 से 30 रुपये किलो में बिक रही है. यदि प्रति किलो के हिसाब से देखें तो 40 से 50 पैसे प्रति किलोग्राम टमाटर का भाव किसानों को मिल रहा है. 

क्यों गिरे टमाटर के भाव

मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा मंडी, शाजापुर मंडी समेत अन्य मंडियों में इसी कदर किसान परेशान हैं. अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में टमाटर आवक बढ़ने के कारण दाम कम हो जाते हैं. इस साल भी ऐसा हुआ है. इस साल टमाटर का उत्पादन बेहद अधिक हो गया है, जबकि खपत न के बराबर हैं. इसी कारण में बाजार में टमाटर खरीदार नहीं मिल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि किसान टमाटर न पेंके. किसान टमाटर की खपत के लिए अन्य विकल्पों को आजमा सकते हैं. किसान टमाटो सॉस केचप, चटनी बनाकर बेच सकते हैं. 

क्या कर रहे किसान?

मंडी में टमाटर लेकर पहुंच रहे किसानों का कहना है कि दो बीघा टमाटर की खेती की. इसमें 30 हजार रुपये से ज्यादा खर्च हो चुका है. मंडी मंे टमाटर एक रुपये से दो किलो में बिक रहा है. मंडी में लाना तक का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा. जब भाड़ा ही न निकले तो मंडी लाने का फायदा क्या है? इसी कारण किसान टमाटर को नदियों में फेंक रहा है या फिर पशुओं को खिला रहा है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: यूपी के डेयरी सेक्टर को बूस्टर डोज! दूध प्लांट के लिए 15 करोड़, चारा प्लांट के लिए 7.5 करोड़ का अनुदान, इस तरह मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में लगा सोलर पंप खराब हो गया, कौन उठाएगा रिपेयरिंग का खर्च?
खेत में लगा सोलर पंप खराब हो गया, कौन उठाएगा रिपेयरिंग का खर्च?
घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बाजार से नहीं खरीदने पड़ेंगे
घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बाजार से नहीं खरीदने पड़ेंगे
Kitchen Garden Tips : चावल धोने के बाद फेंक देते हैं पानी? बना सकते हैं किचन गार्डन का पावर बूस्टर
चावल धोने के बाद फेंक देते हैं पानी? बना सकते हैं किचन गार्डन का पावर बूस्टर
Women farmers in field: किस देश में सबसे ज्यादा है महिला किसानों की संख्या, भारत में क्या स्थिति?
किस देश में सबसे ज्यादा है महिला किसानों की संख्या, भारत में क्या स्थिति?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget