एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 1.11 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, किसानों के खाते में भेजा 295.65 करोड़ का पेमेंट

Total Paddy Purchase: पहले सप्ताह में धान बेचने वाले 37,641 से अधिक किसानों से एमएसपी पर 1 लाख 10 हजार 196 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है. इसके लिए बैंक खाते में 295.65 करोड़ की पेमेंट की जा चुकी है.

Paddy Procurement in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से ही धान खरीद महाभियान चल रहा है, जो 31 जनवरी तक चलेगा. राज्य ने पहले सप्ताह में ही एमएसपी पर 1 लाख 10 हजार 196 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी कर ली है. अब तक 37,641 से अधिक किसान धान की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य (Paddy MSP 2022) पर कर चुके हैं, जिसकी एवज में बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किसानों के बैंक खाते में 295.65 करोड़ की पेमेंट हो गई है. किसानों को 72 घंटे की तुलना में 48 घंटे के अंदर धान की बिक्री का भुगतान मिल रहा है. इस व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए 'टोकन तुंहर हाथ' मोबाइल एप (Token Tunhar Hath) पर ऑनलाइन टोकन भी जारी हो रहे हैं. 

किसानों को जारी हुए 16,589 टोकन

छत्तीसगढ़ में धान खरीद महाभियान (Dhaan Khareed Mahabhiyan) को लेकर खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने मीडिया के हवाले से बताया कि पहले सप्ताह में धान बेचने वाले किसानों को कुल 16,589 टोकन जारी हुए, जिनमें 1,857 ऑनलाइन टोकन तुंहर हाथ एप से जारी हुए थे. यहां खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि बिना किसी समस्या के धान की खरीद की जा सके. अधिकारियों ने बताया कि पिछल साल की तुलना में इस साल धान के खरीद केंद्रों से कोई शिकायत नहीं आई है.

तेजी से हुआ धान का उठाव

छत्तीसगढ़ ने 7 दिन के अंदर ही धान की खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया है. अभी भी किसानों से धान खरीदा जा रहा है और हाथोंहाथ धान का उठाव भी जारी है. इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 720  मिलरों से अनुबंध किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में 7.93 लाख मीट्रिक टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए जारी किया जा चुका है. वहीं धान की कस्टम मिलिंग के लिए 13.32 लाख मीट्रिक टन धान की अनुमति भी दी गई है.

7 दिन के अंदर पार हुआ धान खरीदा का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में धान की खरीद को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल राज्य सरकार ने करीब 110 लाख मीट्रिक धान उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया था. इसके लिए करीब 25.92 लाख किसानों ने पंजीकरण भी करवाया था. इसमें 1.86 लाख नये किसान शामिल हैं. वहीं राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए 2497 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं. यहां ज्यादातर किसानों ने साधारण धान को 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित एमएसपी पर ही बेचा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन है तो ही सरकार को धान बेच पाएंगे, यहां 15 नवंबर को धान की खरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस पर ही शुरू करें सब्जी मंडी, इन तरीकों से होगी जबरदस्त कमाई
अपने फार्म हाउस पर ही शुरू करें सब्जी मंडी, इन तरीकों से होगी जबरदस्त कमाई
भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका
भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका
इस तरीके से घर पर ही उगा सकते हैं अनार, जान लीजिए प्रोसेस
इस तरीके से घर पर ही उगा सकते हैं अनार, जान लीजिए प्रोसेस
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget