By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 11 Dec 2019 06:45 PM (IST)
बजट सेगमेंट, मिड सेगमेंट और प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग की तरफ से लगातार एक से बढ़कर स्मार्टफोन्स देखने को मिल रहे हैं. इसके बाद अब कंपनी गैलेक्सी A सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. 21 दिसंबर को कंपनी नया गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. वैसे लॉन्च से पहले ही इस नए स्मार्टफोन की फोटो इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं जबकि गैलेक्सी A51 की जानकारी सैमसंग ने ऑफिशियल वेबसाइट samsung.com पर शेयर कर दी है.
ये हो सकते हैं खास फीचर्स
लीक हुईं डिटेल्स के मुताबिक नए सैमसंग गैलेक्सी A51 में पंच होल डिस्प्ले के साथ फ्रंट कैमरा मिलेगा. डिस्प्ले का साइज 6.5 इंच ( फुल एचडी एमोल्ड ) का होगा और यह काफी पतले बेजल के साथ आएगा. सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक गैलेक्सी A51 में चार कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे. इसके अलावा यह स्मार्टफोन 4 जीबी और 6 जीबी रेम के ऑप्शन के साथ आएगा.
इस फोन के 4 जीबी रेम वाला वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रेम वाला वेरिएंट 128 जीबी का स्टोरेज के साथ मिलेगा. इसके अलावा इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट भी मिलेगा, जहां 512 जीबी तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.
परफॉरमेंस
सैमसंग गैलेक्सी A51 में कंपनी का ही एक्सीनॉस 9611 प्रौसेसर लगा होगा. इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जोकि 15 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ होगी. इस फोन का वजन 172 ग्राम का होगा. वहीं, कंपनी ने भी साफ कर दिया है कि मोबाइल का डिस्प्ले 6.5 इंच का होगा जो कि फुल एचडी एमोल्ड होगा.
मोबाइल में फिंगर प्रिंट सेंसर नहीं होगा जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोबाइल के डिस्प्ले में ही फिंगर प्रिंट का ऑप्शन मिलेगा. सैमसंग गैलेक्सी A51 के रियर में चार कैमरे देखने को मिलेंगे जिसमें इसका 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर खास होगा जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा
यह भी पढ़ें-
HP प्रिंटर की नकली इंक और टोनर की बाजार में है भरमार, नकली कार्टेज बेचने में दिल्ली सबसे आगे
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान