News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Vivo Y21e Launch: 13 हजार रुपये से सस्ता Vivo फोन लॉन्च, 6.51 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Vivo New Phone: वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y21e लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है. फोन में 6.51 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 680 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Share:

Vivo Y21e Launched in india: पॉपुलर फोन मेकर कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाई21ई (Vivo Y21e) लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6.51 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 680 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन का एक खास फीचर आई प्रोटेक्शन मोड (Eye Protection Mode) है जो आपकी आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट से बचाता है. साथ ही इसमें फोन अनलॉक के लिए फेस वेक (Face Wake) का भी फीचर दिया गया है.

Vivo Y21e Price in india
भारत में वीवो वाई21ई स्मार्टफोन सिर्फ एक ही वेरिएंट 3GB रैम + 64GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 12,990 रुपये है. डिवाइस को दो कलर ऑप्शन- डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू में मिलेगा. इसका मुकाबला Realme Narzo 50A, Infinix Note 11, Samsung F22, और Redmi 9 Power जैसे स्मार्टफोन्स के साथ है. ये सभी 13 हजार रुपये की रेंज में आते हैं.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab A8 भारत में लॉन्च, 7040mAh की है बैटरी, ऐसे पाएं ₹2,000 की छूट

Vivo Y21e Specifications
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो वीवो Y21e में 6.51 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है. यह एक फूल व्यू डिस्प्ले हैं जो एचडी प्लस रेजोल्यूशन और वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है. स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ स्नैपड्रेगन 680 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी रैम को वर्चुअली 0.5 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं. यह फोन एंड्राइड 12 आधारित FunTouch OS 12 पर काम करता है. 

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 6300 रुपये से सस्ता स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और दो रियर कैमरा जैसे फीचर्स

जहां तक कैमरा की बात है, Vivo Y21e में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा है. डिवाइस के फ्रंट में 8MP का कैमरा है. डिवाइस में 5000mAh की बैटरी है और यह 18W फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है. इसमें Multi Turbo 5.0 फीचर दिया गया है, जो डेटा कनेक्टिविटी के साथ-साथ सिस्टम प्रोसेसर की स्पीड बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, रिवर्स चार्ज टेक्नोलॉजी, USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं.

Published at : 15 Jan 2022 11:37 AM (IST) Tags: vivo Redmi 9 Power Realme Narzo 50A Infinix Note 11 Samsung F22
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

WWDC 2026 में Apple करेगी बड़ा धमाका! iOS 27 के आएंगे ये 5 जबरदस्त अपग्रेड, Siri में मिलेगी ये नई सुविधा

WWDC 2026 में Apple करेगी बड़ा धमाका! iOS 27 के आएंगे ये 5 जबरदस्त अपग्रेड, Siri में मिलेगी ये नई सुविधा

डेस्कटॉप पर Google Chrome चला रहे हैं? हो जाइए सावधान, सरकार की चेतावनी, खतरे में है आपका डेटा, तुरंत करें ये काम

डेस्कटॉप पर Google Chrome चला रहे हैं? हो जाइए सावधान, सरकार की चेतावनी, खतरे में है आपका डेटा, तुरंत करें ये काम

Apple@50: पांच दशकों में क्या रहीं ऐप्पल की 5 सबसे बड़ी अचीवमेंट, ऐसा क्या किया, जो कोई नहीं कर पाया कॉपी?

Apple@50: पांच दशकों में क्या रहीं ऐप्पल की 5 सबसे बड़ी अचीवमेंट, ऐसा क्या किया, जो कोई नहीं कर पाया कॉपी?

Spam कॉल और फालतू SMS से परेशान? TRAI का ये DND ऐप करेगा आपकी मदद, ऐसे करें इस्तेमाल

Spam कॉल और फालतू SMS से परेशान? TRAI का ये DND ऐप करेगा आपकी मदद, ऐसे करें इस्तेमाल

Tech Tips: सिर्फ लुक्स जरूरी नहीं, फोन का कवर लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

Tech Tips: सिर्फ लुक्स जरूरी नहीं, फोन का कवर लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

टॉप स्टोरीज

VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी

VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी

LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती

'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती

'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने

'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने