एक्सप्लोरर

Zakir Naik Case: जाकिर नाइक ने कतर में दिया धार्मिक उपदेश? जानें क्या है सच्चाई

FIFA World Cup 2022: जाकिर नाइक निमंत्रण पर फीफा विश्व कप 2022 में कतर पहुंचा है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि फैक्ट चेक में दावा किया गया कि वीडियो पुराना है.

Zakir Naik: विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक निमंत्रण पर फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में कतर पहुंचा है. इसी दावे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि जाकिर नाइक ने क़तर में फ़ुटबॉल विश्व कप के दौरान चार लोगों को इस्लाम कबूल कराया. 

इस वीडियो की Fact Crescendo नामक फैक्ट चेकर वेबसाइट ने पड़ताल की है. इस वेबसाइट के अनुसार यह वीडियो पुराना है और 2022 फीफा विश्व कप का नहीं है. इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज तक चैनल ने एक छोटा वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि जाकिर नाइक कतर में 2022 फीफा विश्व कप की अपनी यात्रा के दौरान चार लोगों को इस्लाम में परिवर्तित कर रहा है. 

जाकिर नाइक वाला वीडियो है पुराना 

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि यह वीडियो 2016 से इंटरनेट पर उपलब्ध है. इसे 27 मई 2016 को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. शीर्षक के अनुसार, वीडियो में "चार लोगों को कतर में जाकिर नाइक के उपदेश के तुरंत बाद इस्लाम में परिवर्तित होते हुए दिखाया गया है." फैक्ट चेकर वेबसाइट का दावा है कि जाकिर नाइक ने 26 मई 2016 को कटारा एम्फीथिएटर में 'डू गॉड एक्जिस्ट?' पर लेक्चर दिया था.

गौरतलब है कि भारत में जाकिर नाइक को भड़काऊ भाषण देने के चलते प्रतिबंधित किया गया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट भी जारी है. हालांकि, जाकिर नाइक कई साल से भारत नहीं आए हैं. वो देश के बाहर ही रह रहे हैं. ऐसे में, अब जाकिर को फीफा विश्व कप में आमंत्रित किया गया है.

 

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे लोग 

इस मामले में फिल्म निर्माता जैन खान ने लिखा कि हमारे समय के सबसे लोकप्रिय इस्लामी विद्वानों में से एक डॉ जाकिर नाइक फीफा विश्व कप के लिए कतर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही जैन खान के अलावा भी सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों ने बताया है कि जाकिर नाइक फीफा विश्व कप के दौरान लोगों को उपदेश देंगे और इस्लाम का प्रचार भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- FIFA WC 2022: फैंस के सिर चढ़कर बोली फीफा की दीवानगी, 17 लोगों ने मिलकर खरीद लिया 23 लाख रुपये का घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget