एक्सप्लोरर

Fact Check: महिलाओं को केंद्र सरकार दे रही है मुफ्त में सिलाई मशीन, क्या है इस दावे का सच?

PM Free Silai Machine Scheme: सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार हर महिला को फ्री में सिलाई मशीन दे रही है.इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी बताई गई है.

Fact ChecK Free Silai Machine: अभी सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि देश की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ 'प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2023' चलाई जा रही है और इसके तहत महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसे देखकर लोग अनजाने ही में सच मान बैठे हैं, जबकि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है.

क्या है यह वायरल मैसेज?

एक वीडियो मैसेज अभी वायरल हो रहा है. इसमें यह दावा किया गया है कि भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, उन्हें रोजगार की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार सभी महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन बांट रही है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी की फोटो और महिलाओं की सिलाई मशीन के साथ फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि यह बिल्कुल असली लगे. 

फर्जी है यह वायरल वीडियो

पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक कर इस वायरल मैसेज को फर्जी और ठगी का एक प्रयास बताया है. पीआईबी ने ट्वीट कर बताया है कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और यह ठगी का एक प्रयास हो सकता है. लोगों को इससे सावधान रहने की अपील भी पीआईबी ने की है.

ठगी का एक जरिया

इस तरह के कई वीडियो के जरिए आजकल साइबर ठगी के प्रयास होते हैं. पीआईबी के साथ ही हम भी आपको बताना चाहते हैं कि ऐसा कोई भी मैसेज आपको मिले तो आंख मूंदकर उस पर भरोसा न करें. अगर किसी सरकारी योजना की बात हो रही है तो संबंधित मंत्रालय या विभाग से जानकारी को एक बार वेरिफाई करें. इस मामले में हमें पता चला है कि अभी तक सरकार ने इस तरह की कोई भी घोषणा नहीं की है. अगर महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने की केंद्र सरकार की कोई योजना होती तो महिला और बाल विकास मंत्रालय या केंद्र सरकार के किसी विभाग से इसकी घोषणा जरूर होती. न तो पीएमओ ने ना ही किसी और मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा की है. पीआईबी ने इसको पूरी तरह फर्जी और ठगी का एक प्रयास बताया है. आप सभी एबीपी न्यूज के दर्शकों-पाठकों से अपील है कि सावधान रहें और इस तरह के किसी भी मैसेज को प्रचारित-प्रसारित करने में मदद न करें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget