एक्सप्लोरर

Fact check: दिव्यांग व्यक्ति से हाथ मिलाते राहुल गांधी का वीडियो हुआ वायरल, क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मूर्खतापूर्ण तरीके से एक दिव्यांग व्यक्ति को एक जनसभा में हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं.

Fact Check Rahul Gandhi Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मूर्खतापूर्ण' तरीके से एक दिव्यांग व्यक्ति को एक सभा में हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ा दे रहे हैं. उसी सभा में प्रियंका गांधी वाड्रा, के सुधाकरन और के सी वेणुगोपाल भी थे. सोशल मीडिया में यह क्लिप शेयर करते हुए लोग राहुल गांधी को संवेदनहीन बता रहे हैं, क्योंकि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से हाथ मिलाने को बढाया है, जिसके हाथ है ही नहीं. 

क्या है इस वायरल वीडियो का कंटेंट? 

राहुल गांधी हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड गए थे. वहां उन्होंने एक जनसभा भी की थी. यह वीडियो क्लिप उसी जनसभा की है. इस सभा में दूसरे कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. वीडियो के छोटे से हिस्से को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने संवेदनहीन व्यवहार का परिचय दिया. उन्होंने एक वैसे व्यक्ति की तरफ हाथ बढ़ा दिया, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग था. इसी वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दिया.

उसके बाद से ही लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है. ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान दावे के साथ शेयर किया और उसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया. 

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि जो दावा किया जा रहा है, वह गलत और भ्रामक है. यह वीडियो हालांकि उसी कार्यक्रम का है, जिसका दावा किया जा रहा है. इस सभा को प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी ने भी संबोधित किया था और राहुल गांधी के आधिकारिक यू-ट्यूब हैंडल से इस कार्यक्रम को लाइव भी किया गया था. फर्क सिर्फ इतना है कि जो दावा किया जा रहा है, वह फर्जी है. जितना छोटा वीडियो क्लिप चलाकर यह दावा किया जा रहा है कि राहुल ने दिव्यांग की तरफ हाथ बढ़ाया, दरअसल पूरा प्रकरण वैसा नहीं है. जब आप उसी क्लिप को आगे चलाकर देखेंगे तो पता चलता है कि राहुल की तरफ जो समर्थक बढ़ा है, उसने ही खुशी से अपने दाएं भाग के उस हिस्से को राहुल की तरफ बढ़ाया और बाद में राहुल गांधी ने उसके उस हिस्से को बहुत ही अच्छे तरीके से पकड़ा है. जब आप वीडियो आगे देखेंगे तो आपको पचा चलेगा कि राहुल गांधी ने उस शख्स से पूरी आत्मीयता के साथ बातचीत भी की है. नीचे दिए गए लिंक को भी आप देख सकते हैं कि राहुल उस शख्स से कितने ही प्यार से बात कर रहे हैं. इस वीडियो को संदीप वांग्ला नाम के शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अमित मालवीय के ट्वीट के जवाब में लगाया है. इसमें  आप सच्चाई जान सकते हैं कि राहुल गांधी ने उस शख्स के साथ कोई असंवेदनशील व्यवहार नहीं किया है.   

इसलिए हमारा वर्डिक्ट है कि वायरल वीडियो का दावा फर्जी है. आपसे भी हमारी दरख्वास्त है कि दिमाग की बत्ती जलाएं और जब भी ऐसे फर्जी वीडियो चलाकर कोई दावा किया जाए तो आप पूरा वीडियो एक बार जरूर देख लें. हो सकता है, सच्चाई कुछ और ही हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget