एक्सप्लोरर

Fact Check: शाहरुख खान ने सपोर्ट में पहनी फलस्तीन के झंडे वाली जैकेट? इजरायल-हमास वॉर के बीच वायरल हो रही फोटो

वायरल फोटो में शाहरुख खान की जैकेट के डिजाइन को फलस्तीन के झंडे से मिलता-जुलता बताकर वायरल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि उन्होंने फलस्तीन का समर्थन किया है.

इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रही हैं, जो गाजा पट्टी के हाल बयां कर रही हैं. कई पुरानी तस्वीरें भी हाल की घटनाओं से जोड़कर शेयर की जा रही हैं. इतना ही नहीं कुछ फोटोज तो ऐसी हैं, जिनका हाल की घटना से कोई भी संबंध नहीं है. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है. फोटो में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान नजर आ रहे हैं और इसको इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि शहरुख खान फलस्तीन का समर्थन कर रहे हैं.

फोटो में शाहरुख खान ने जो कपड़े पहने हैं, उनका डिजाइन किसी देश के झंडे जैसा लग रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं कि शाहरुख खान ने फलस्तीन का झंडा पहना है और वह इस तरह फलस्तीन का समर्थन कर रहे हैं. यूजर्स फलस्तीन का सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमास को भारत का समर्थन. फलस्तीन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद.' एक और यूजर ने लिखा, 'अभिनेता शाहरुख खान का पूरा समर्थन फलस्तीन वालों को.'


Fact Check: शाहरुख खान ने सपोर्ट में पहनी फलस्तीन के झंडे वाली जैकेट? इजरायल-हमास वॉर के बीच वायरल हो रही फोटो

जांच में क्या आया सामने
वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने इसकी जांच की. जांच में पता चला कि वायरल फोटो का हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है. फोटो की सच्चाई जानने के लिए फोटो को रिवर्स सर्च किया तो पता चला कि यह 9 साल पुरानी तस्वीर है. रिवर्स सर्च में शाहरुख खान फैन क्लब का अगस्त, 2014 का एक ट्वीट मिला, जिसमें वायरल फोटो मौजूद है. ट्वीट के कैप्शन के मुताबिक, यह तस्वीर दुबई के जुमेरा प्लाजा की है. कैप्शन से यह भी पता चला कि फोटो रॉयल एस्टेट्स के टीवी विज्ञापन के शूट का है.

क्या है वायरल फोटो की सच्चाई
जांच में फेसुबक पर दुबई की एंटरटेनमेंट वेबसाइट Dubaibliss का भी एक पोस्ट मिला. 9 अगस्त, 2014 को किए गए पोस्ट में बताया गया कि शाहरुख खान ने इस फोटो में यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात के झंडे जैसी जैकेट पहनी हुई है. फलस्तीन और यूएई के झंडे से मैच किया जाए तो शाहरुख खान की जैकेट का प्रिंट यूएई के झंडे जैसा है. यूएई और फलस्तीन दोनों के ही झंडों में हरा, सफेद, काला और लाल रंग है. लाल रंग लेफ्ट साइड पर है बाकी तीन रंगों की तीन पट्टियां हैं. यूएई के झंडे में पट्टी में रंग का ऊपर से नीचे की तरफ सीक्वेंस इस तरह है- हरा, सफेद और काला. वहीं, फलस्तीन के झंडे में रंगों का सीक्वेंस है- काला, सफेद और हरा.

यह भी पढ़ें:-
Israel-Hamas War: कहां तक फैला है फलस्तीन का इलाका, किस-किस हिस्से पर कब्जा और किन के हाथों में है कंट्रोल, जानें पूरा इतिहास और मौजूदा स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
Embed widget